Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बुलडोजर कार्रवाई पर रोक के लिए सपा-कांग्रेस ने जताया SC का आभार, अखि‍लेश-अजय राय ने कही ये बातें

अखि‍लेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। कहा क‍ि अब न बुलडोजर चल पाएगा न उसको चलवाने वाले। दोनों के लिए ही पार्किंग का समय आ गया है। लोकतंत्र में बुलडोजर की कार्रवाई से न्याय नहीं हो सकता है। प्रदेश सरकार ने जानबूझकर लोगों को डराने के लिए जबरदस्ती बुलडोजर चलाया है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 18 Sep 2024 07:39 AM (IST)
Hero Image
सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव, यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय।- फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बुलडोजर कार्रवाई पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वागत किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई असंवैधानिक है। न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोजर का दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है। आज बुलडोजर के पहिये खुल गए हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गई है। यह उनके लिए पहचान का संकट है, जिन्होंने बुलडोजर को अपना प्रतीक बना लिया था।

अखि‍लेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अब न बुलडोजर चल पाएगा न उसको चलवाने वाले। दोनों के लिए ही पार्किंग का समय आ गया है। लोकतंत्र में बुलडोजर की कार्रवाई से न्याय नहीं हो सकता है। प्रदेश सरकार ने जानबूझकर लोगों को डराने के लिए जबरदस्ती बुलडोजर चलाया है।

अजय राय ने एक्‍स पर क‍िया पोस्‍ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा कि बुलडोजर को त्वरित न्याय के दिखावे के नाम पर लाया गया था और धीरे-धीरे उसकी आड़ में अपनी मर्जी और सुविधा के हिसाब से लोगों का यातना देने का साधन बना लिया गया। न्याय की चौखट पर आज बुलडोजर को खड़ाकर उसके तथाकथित चालकों से अन्याय की चाबी निकलवा ली गई है। न्यायपालिका ने आम नागरिकों की न्यायिक प्रक्रिया में आस्था को मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के बाहर सपा-कांग्रेस में ‘हम आपके हैं कौन’ वाला रिश्ता! अखिलेश यादव कहां तक बचाएंगे गठबंधन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर