Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जाति के आधार पर तैनात किए जा रहे SDM व BLO', अखिलेश यादव का दावा- फिर भी सभी 10 सीटों पर जीतेगी सपा

UP Politics सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर एसटीएम व बीएलओ की जाति के आधार पर तैनाती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 सीटें हारेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।

By Nishant Yadav Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 22 Sep 2024 08:17 AM (IST)
Hero Image
जाति के आधार पर तैनात हो रहेें एसटीएम व बीएलओ

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से जाति के आधार पर तैनाती करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर हमला किया। उन्होंने शनिवार को कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे है।

जाति के आधार पर एसडीएम और बीएलओ की तैनाती हो रही है। इसके बाद भी भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी भी छिनना तय है।

पीडीए लड़ने जा रहा बड़ी लड़ाई: अखिलेश

सपा प्रमुख ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाने, तहसील से लेकर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

भाजपा के नेता खुद स्वीकार करते है कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं था। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ खुद इनके गठबंधन के विधायक को धरना देना पड़ रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार फसलों के लिए डीएपी और अन्य उर्वरक नहीं उपलब्ध करा पा रही है।

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्य प्रवीण दास ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ पर चढ़ाई माला भेंट कर अखिलेश यादव को विजयी होने का भी आशीर्वाद दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि इटावा में बन रहे श्री केदारेश्वर मंदिर में सालिगराम की शिला प्रस्थापित है, जो नेपाल से आई है। नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु में समाजवादी सरकार में ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2013 में की गई थी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व IAS मोहिंदर सिंह से ईडी फिर कर सकती है पूछताछ, बसपा सरकार में हुए स्मारक घोटाले में सवाल-जवाब की तैयारी