Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्वामी प्रसाद मौर्य जूता कांड पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने BJP पर किया वार; OP राजभर को लेकर कही ये बात

UP Politics लखनऊ में सपा के ओबीसी महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई इस घटना के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर तल्खी नजर आने लगी है। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ओमप्रकाश राजभर को भी जवाब दिया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Mon, 21 Aug 2023 04:12 PM (IST)
Hero Image
स्वामी प्रसाद मौर्य जूता कांड पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने BJP पर किया वार

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: लखनऊ में सपा के ओबीसी महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई इस घटना के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर तल्खी नजर आने लगी है।

भाजपा पर साधा निशाना

अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने कहा- "जितने भी इस तरह के मामले हुए इन सभी भाजपा शामिल है।" अखिलेश ने मऊ में भाजपा नेता दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही को लेकर भी जवाब दिया। अखिलेश ने कहा- उस मामले में भी भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल थे।"

राजभर के बयान पर अखिलेश का पलटवार

अखिलेश ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के 12 बजे वाले विवादित बयान को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- यह लोग जानबूझकर हम सभी का ध्यान हटाना चाहते हैं क्योंकि हर समाज के लोग जागरुक हो गए हैं। भाजपा जानबूझकर इस तरह की घटनाएं करा रही है।

— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2023

बता दें घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में रविवार को जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर अदरी बाजार में कुछ लोगों ने काली स्याही फेंकी थी। दारा हाल ही में सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें