Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shri Ram Charan Paduka: CM योगी आदित्यनाथ ने किया श्रीराम चरण पादुका का पूजन, श्रीराम कर्मभूमि यात्रा रवाना

CM Yogi Adityanath offered Puja to Shri Ram Charan Paduka श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का विधिवत शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम रथ पर रखे चरण पादुका का अपने आवास पर पूजन किया। श्रीराम कर्मभूमि यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Thu, 03 Nov 2022 10:39 AM (IST)
Hero Image
CM Yogi Adityanath offered Puja to Shri Ram Charan Paduka :

लखनऊ, जेएनएन। CM Yogi Adityanath offered Puja to Shri Ram Charan Paduka: मुख्यमंत्री के साथ ही संत की भूमिका में रहने वाले योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका का पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने सरकारी आवास पर श्रीराम चरण पादुका का पूजन करने के साथ ही श्रीराम कर्मभूमि यात्रा (Shri Ram Karambhoomi Yatra) को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। यह रथयात्रा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या (Shri Ram Janambhoomi, Ayodhya) के रास्ते बिहार के बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी।

श्रीराम चरण पादुका पूजन कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच श्री राम चरण पादुका का विधिवत पूजन किया। श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का विधिवत शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम रथ पर रखे चरण पादुका का अपने आवास पर पूजन किया। उन्होंने श्री राम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित करने से पहले गंगाजल भी चढ़ाया। वहां पर संतों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम पर आधारित एक पुस्तक और गंगा जल भी भेंट किया।

पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया। श्रीराम चरण पादुका के पूजन से पहले संतों से सीएम योगी आदित्यनाथ को चांदी का छोटा सा कलश भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह भी उपस्थित थे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें