Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sitapur UP Board 10th Topper List: आइएएस बनना चाहती हैं सीतापुर की एकता, प्रदेश में हासिल किया 5वां स्थान

Sitapur UP Board 10th Topper List Latest Updates टाप-10 की सूची में पांचवां स्थान हासिल करने वाली सीतापुर की एकता का सपना आइएएस बनना है। एकता का पसंदीदा विषय अंग्रेजी और गणित है। वह प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं।

By Vikas MishraEdited By: Updated: Sat, 18 Jun 2022 04:34 PM (IST)
Hero Image
Sitapur UP Board 10th Topper List: सीतापुर की एकता ने पांचवीं रैंक हासिल की

सीतापुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश सूची में पांचवां स्थान हासिल करने वाली सरदार सिंह कांवेंट इंटर कालेज महमूदाबाद की छात्रा एकता वर्मा की सफलता का राज है एकाग्रता। वह, स्कूल के बाद प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई एकाग्र होकर पढ़ाई करती थी। पूरा ध्यान विषय पर होता था। समय सारिणी और विषयवार तैयारी भी महत्वपूर्ण हैं। एकता ने बताया उनके पसंदीदा विषय अंग्रेजी और गणित हैं। इन दोनों विषयों को पढ़ना बहुत अच्छा लगता है।

एकता ने बताया कि शुरू में गणित के सवाल समझने में कुछ समस्या हुई। गणित की दिक्कतों को दूर करने के लिए थोड़े दिन कोचिंग भी की। बाद में गणित उनका पसंदीदा विषय हो गया। गणित और अंग्रेजी के साथ अन्य विषयों की तैयारी को भी पूरा समय दिया। सभी विषयों के लिए समय निर्धारित किया। पढ़ाई का तरीका भी रटना कम और समझना अधिक था। एकता के टाप करने से परिवारजन, सगे-संबंधी और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

एकता की पढ़ाई में परिवार का पूरा साथः एकता की पढ़ाई में परिवार का भी सहयोग रहा। माता-पिता और दादा-दादी का पूरा सहयोग एकता को मिला। एकता ने यह भी बताया कि दादाजी उसे हमेशा प्रोत्साहित करते थे। एकता के दादा राजेश कुमार सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पिता, शिक्षामित्र हैं। महमूदाबाद से कुछ दूर गांव हातापुरवा में रहने वाली एकता ने कस्बे में रहकर ही पढ़ाई की। एकता की दादी उसके साथ रहती थी। पढ़ाई में उनका भी सहयोग है। बड़ा भाई आयुष भी एकता की पढ़ाई में सहयोग करता है। एकता ने अपनी सफलता का श्रेय भी परिवारजन और शिक्षकों को दिया है। 

प्रयागराज में करेंगी यूपीएससी की तैयारीः एकता ने बताया कि इंटर के बाद वह प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी करेंगी। आइएएस बनना उसका सपना है। पिता सतेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी के सपने को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोडेंगे। बेटी की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर