Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sitapur UP Board 10th Topper List: नौ किलोमीटर साइकिल चलाकर जाती थी स्कूल, अब प्रदेश में 7वां स्थान पाकर चमकी इशिता

Sitapur UP Board 10th Topper List Latest Updates इशिता का सबसे प्रिय विषय गणित व अंग्रेजी है। वह इन्हीं दोनों विषयों को सबसे ज्यादा समय देती थीं। गणित में 98 व अंग्रेजी में 99 अंक प्राप्त किए हैं।

By Vikas MishraEdited By: Updated: Sun, 19 Jun 2022 07:11 AM (IST)
Hero Image
Sitapur UP Board 10th Topper List: इशिता ने प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की

सीतापुर, संवाद सूत्र। अगर सच्ची लगन और मेहनत करने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं हाेता है। लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बस उसके लिए कठन परिश्रम की आवश्यकता होती है। कुछ यही करके दिखाया सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कालेज महमूदाबाद की छात्रा इशिता वर्मा ने। हाईस्कूल के परिणाम में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान मिला है। इशिता ने जो अपनी मेहनत का परिचय दिया है उस पर उनके परिवार, गुरुजन तथा क्षेत्रवासी फूले नहीं समा रहे हैं। सभी इशिता की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दे रहे हैं।

इशिता ने हाईस्कूल में 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की टाप टेन सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। गणित और अंग्रेजी इशिता का प्रिय विषय है, इसे वह बड़े चाव से पढ़ती हैं। इशिता ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 95, विज्ञान में 98, सोशल स्टडी में 99, चित्रकला में 90, गणित में 98 अंक प्राप्त किए हैं। बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी इशिता के पिता सुनील वर्मा फुट वियर की दुकान चलाते हैं जबकि मां संगीता वर्मा गृहणी हैं। वह रोज आठ से नौ किलोमीटर तक साइकिल से आकर पढ़ती थीं। अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता व गुरुजनों को श्रेय देती हैं। 

गणित व अंग्रेजी है प्रिय विषयः इशिता का सबसे प्रिय विषय गणित व अंग्रेजी है। वह इन्हीं दोनों विषयों को सबसे ज्यादा समय देती थीं। गणित में 98 व अंग्रेजी में 99 अंक प्राप्त किए हैं। आगे वह गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई करते हुए उसी से जुड़े क्षेत्र में अपना करियर संवारना चाहती हैं। उनका कहना है कि अभी पहला लक्ष्य इंटरमीडिएट में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

जब तक मन किया पढ़ाः इशिता का कहना है कि पढ़ने के लिए कोई समय का बंधन नहीं किया था। कोई भी टापिक जब तक हल न हो जाए तब तक उसे पढ़ती रहती थी। जब तक मन किया पढ़ाई की बस मन में एक ही लक्ष्य था कि परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर अपने माता पिता के सपनों को साकार करना है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर