Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है और… पुलिस ने दोस्त लिखने को कहा, रेप पीड़िता की मां ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

लखनऊ में एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें थाने में तिरस्कार मिला और आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। मामला सरोजनी नगर थाने में दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी दानिश पहले भी उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर चुका था। पुलिस की जांच चल रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 24 Sep 2024 10:34 PM (IST)
Hero Image
किशोरी के साथ इसी गेस्ट हाउस में हुई थी घटना। जागरण

जागरण संवाददाता, लखनऊ। ‘मैं रात 10:30 सरोजनी नगर बजे थाने पहुंच गई थी। पुलिस से गुहार लगाती रही, लेकिन कोई दिक्कत सुनने को तैयार नहीं था। उल्टा हम पर तंज कसे जा रहे थे। यह कहा जा रहा था कि तहरीर में दोस्त लिखना चाहिए। बयान में दोस्त कहना चाहिए। 

मैं थाने पहुंची तो आरोपी दानिश पुलिस कर्मियों के साथ खड़ा था। मुझे देखने के बाद उसे हटाया गया। पुलिस आरोपियों के साथ मिली है। मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है और हमें सिर्फ न्याय चाहिए। मैंने कृष्णानगर थाने से संपर्क किया। हमें पांच घंटे तक टरकाया गया और रात में साढ़े तीन बजे एफआईआर की कॉपी दी गई’

सरोजनी नगर में पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए यह दास्तां सुनाई। उन्होंने बताया कि बेटी मोहल्ले के स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा है। उसकी उम्र 14 वर्ष है। कोविड में उसकी पढ़ाई तीन वर्ष पिछड़ गई थी। 

बच्चों ने बताया- बहन नहीं आई

मां ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने पार्लर पर थी। दोपहर साढ़े तीन बजे घर पर फोन किया तो बच्चों ने बताया कि अभी बहन नहीं आई है। उसे चिंता हुई और फिर आकर खोजबीन शुरू की। 

शाम को आरोपी उसे मोहल्ले में छोड़ गए। बेटी मिली और उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह पहले कृष्णानगर थाने गई, लेकिन वहां से उन्हें यह कहकर सरोजनीनगर थाने भेज दिया गया कि घटना की शुरुआत वहां से हुई है, इसलिए मुकदमा वहीं पर दर्ज होगा। इसके बाद पूरा परिवार रात में सरोजनीनगर थाने पहुंचा, लेकिन वहां पुलिस कर्मियों का रवैया ठीक नहीं रहा।

दानिश अक्सर करता था छेड़छाड़

पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी दानिश पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर चुका था। वह अक्सर उसे साथ चलने के लिए कहता था, लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर दिया करती थी। उसका कहना है कि डर की वजह से उसने यह बात अपने परिवारजन को भी नहीं बताई।

मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

-केशव कुमार, डीसीपी दक्षिणी

मां का आराेप, बता दिया कैमरे खराब

पीड़िता की मां की मानें तो वह जब होटल गई तो वहां पर कमरा सही कर दिया गया था। बिजली कटने की बात बताई गई। यही नहीं, पूछा तो यह भी कहा गया कि सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब साजिश की वजह से ही किया गया है।

यह भी पढ़ें: Lucknow News: बेसुध हालत में मिली पांचवीं की छात्रा, पिता को बताया- जबरन कार में बैठाकर होटल ले गए थे 'वो' लोग

यह भी पढ़ें: ‘खेल की राजधानी बनेगा बाराबंकी’, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- विकास कहीं भी होगा, उसका लाभ अवश्य मिलेगा