Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अयोध्‍या में भूम‍ि के सर्क‍िल रेट को लेकर अखि‍लेश का भाजपा पर वार, कहा- ये भावात्मक लगाव नहीं 'भू-नात्मक' लोभ है

अखि‍लेश ने एक्‍स पर पोस्‍ट में ल‍िखा भाजपाइयों ने सस्ते में अपनों को खरीदवाया और जब बेचकर निकलने का समय आया तो भाजपा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रबंध करवाया। अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है। अयोध्या की जनता तो पहले ही जान गयी थी कि भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं बल्कि ‘भू-नात्मक’ व ‘मुनाफ़ात्मक’ लोभ है।

By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 30 Aug 2024 01:38 PM (IST)
Hero Image
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने अयोध्‍या में भूम‍ि के सर्क‍िल रेट को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखि‍लेश ने कहा क‍ि अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है। कहा क‍ि भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं।

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक्‍स पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''भाजपाइयों ने सस्ते में अपनों को खरीदवाया और जब बेचकर निकलने का समय आया तो भाजपा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रबंध करवाया। अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है। अयोध्या की जनता तो पहले ही जान गयी थी कि भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं बल्कि ‘भू-नात्मक’ व ‘मुनाफ़ात्मक’ लोभ है। भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं। भाजपा= भू ज़मीन पार्टी''

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें