Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का प्रदेश सरकार पर न‍िशाना, कहा- राजनीतिक पर्यटन में लगे हैं सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कुंठित मानसिकता के साथ कोरोना और ब्लैक फंगस महामारी से लड़ाई लड़ रही है। उसकी विफलताओं के चलते शहर हो या गांव हर जगह लोग शारीरिक मानसिक और आर्थिक यातनाएं झेल रहे हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Sun, 23 May 2021 07:10 AM (IST)
Hero Image
अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि पूरे कार्यकाल में घोर उपेक्षा के बाद अब उन्हें सैफई की सुध आई।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में लोगों की ङ्क्षजदगी बचाने के लिए प्रशासनिक व स्वास्थ्य मशीनरी में तालमेल बिठाकर उपचार की व्यवस्था के इंतजाम की जगह उन्हें राजनीतिक पर्यटन में ज्यादा रूचि है। अपने कार्यकाल में द्वेषवश सैफई की घोर उपेक्षा करने के बाद अब सैफई की सुध आई है। वहां जाने में देरी उनकी मजबूरी का संकेत है। क्या उन्हें नहीं पता कि सैफई सहित राज्य में कहीं भी चिकित्सा की सुविधाओं पर भाजपा सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कुंठित मानसिकता के साथ कोरोना और ब्लैक फंगस महामारी से लड़ाई लड़ रही है। उसकी विफलताओं के चलते शहर हो या गांव हर जगह लोग शारीरिक, मानसिक और आर्थिक यातनाएं झेल रहे हैं। जनता को भ्रमित करने के लिए जहां बीमार, वहीं उपचार के खोखले नारे औचित्यहीन हैं क्योंकि कहीं भी उपचार की सुचारू व्यवस्था नही है।

आधी अधूरी तैयारी और बेमन से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। संक्रमण से बचाव में टीकाकरण की उपयोगिता को देखते हुए दिवाली तक सभी प्रदेशवासियों को निश्शुल्क वैक्सीन लग जानी चाहिए। समाजवादी सरकार में कई अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की बड़े पैमाने पर भर्ती हुई। भाजपा सरकार ने इन सबकी उपेक्षा की और बदले की भावना से इनका भरपूर इस्तेमाल करने में परहेज करती रही।