Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संगठन विस्तार में जुटी सुभासपा, ओपी राजभर ने हर जिले में 15 हजार सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

UP Politics सुभासपा ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार का काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने हर जिले में कम से कम 15-15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर शुरू किए गए सदस्यता अभियान की जिलावार बैठक करके समीक्षा की जा रही है। पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा से सक्रिय सदस्य बनाए जाएं।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sat, 07 Sep 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार का काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने हर जिले में कम से कम 15-15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर शुरू किए गए सदस्यता अभियान की जिलावार बैठक करके समीक्षा की जा रही है। पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा से सक्रिय सदस्य बनाए जाएं। 100 सामान्य सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने का मौका दिया जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीते माह हुई पार्टी की बैठक में सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था। साथ ही नए सिरे से राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था। जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।

नए सदस्यों की जा रही जांच

पार्टी की तरफ से नए सदस्यों की जांच भी जा रही है। सदस्यता अभियान के साथ पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य भी कार्यकर्ताओं को दिया है।

पार्टी की कोशिश है कि 15 सितंबर से पहले सदस्यता अभियान का कम से कम 50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। इस बारे में पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुन राजभर ने बताया कि 15 सितंबर को गाजियाबाद में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रखा गया है। इसमें अभियान की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन के साथ या अकेले लड़ेगी सपा? अखिलेश यादव ने बता दिया

इसे भी पढ़ें: सपा में शामिल होंगी अपर्णा यादव! महिला आयोग का अध्यक्ष पद न मिलने से हुईं नाराज