Move to Jagran APP

Sultanpur UP Board 12th Topper: कोरोना के ग्रहण को मात दे की तैयारी, यू-ट्यूब व वाट्सएप बना मददगार

Sultanpur UP Board 12th Topper List 2022 Latest Updates सुलतानपुर की श्रेया ने एमबीबीएस के बाद यूपीएससी को बनाया लक्ष्य तो वहीं रीशू सिविल सर्विस के जरिए देश सेवा करना चाहती हैं। दोनों ने यूपी की टाप रैंक‍िंंग में जगह बनाकर पर‍िवार और ज‍िले का मान बढ़ाया है।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Sun, 19 Jun 2022 02:18 PM (IST)
Hero Image
Sultanpur UP Board 12th Topper List 2022: प्रदेश की टाप टेन में आने वाली श्रेया सोनी और रीशू।

सुलतानपुर, संवाद सूत्र। इंटरमीडिएट में 93.80 प्रतिशत अंक लाकर श्री विश्वनाथ इंटर कालेज कलान की छात्रा श्रेया सोनी को प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। वे एमबीबीएस के बाद सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। इनके पिता शंकर सोनी फार्मासिस्ट हैं तो माता मंजू गृहणी। श्रेया ने बताया कि कोरोना ने वजह से पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था और यू ट्यूब के जरिए मेहनत करके पढ़ाई की।

विद्यालय की आनलाइन क्लासेज, वाट्सएप ग्रुप पर भेजे जाने वाले प्रश्न पत्रों को खूब हल किया। जो भी कार्य मिलता था, उसको पूरी तन्मयता के साथ पूरा करती थी। जो भी परेशानी होती थी, संबंधित शिक्षक से बात कर उसका समाधान करती थी। अंतराल पर टेस्ट होते थे। जो भी कमियां होती थीं, उसको शिक्षक दूर कराते थे। श्रेया ने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षक कमलेश, अतुल सिंह, अजय का दिया है। बेटी की उपलब्धि से गदगद पिता ने कहा कि अब हम अपने बच्चे के नाम से जाने जाएंगे, यह गौरवान्वित करने वाली बात है। बेटी ने पूरे प्रदेश में परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।

सिविल सर्विस के जरिए देश सेवा करना चाहती हैं रीशू : सुलतानपुर: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करने वाली रीशू दूबे यूपीएससी के जरिए सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। इनको 93.40 प्रतिशत अंक मिला है। पिता गणेश प्रसाद दुबे मथुरा में प्राइवेट नौकरी करते है। मां रीता गृहणी हैं। श्री विश्वनाथ इंटरमीडिएट कालेज कलान की छात्रा रीशू ने बताया कि विद्यालय की ओर से चलाई गई आनलाइन क्लासेज ने सबकुछ आसान कर दिया। जो भी समस्या आती थी, संबंधित शिक्षक से वार्ता कर उसे दूर किया जाता था। वे परिवारजन के साथ विद्यालय के शिक्षकों को कामयाबी का श्रेय देती हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें