Move to Jagran APP

यूपी के इस जिले में शुरू हुआ सर्वे, अवैध निर्माण पर गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर

Lucknow Latest News एलडीए ने अकबर नगर में फिर सर्वे शुरू किया है। जिन लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है एलडीए की टीम ने रविवार को उनका सर्वे किया है। इन लोगों का अवैध निर्माण तोड़े जाने की तैयारी है। कुकरैल नदी पर कब्जा करके बसाए गए अकबर नगर प्रथम व द्वितीय पर जल्द बुलडोजर चलेगा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 26 Feb 2024 07:38 AM (IST)
Hero Image
यूपी के इस जिले में शुरू हुआ सर्वे, अवैध निर्माण पर गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने अकबर नगर में फिर सर्वे शुरू किया है। जिन लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है, एलडीए की टीम ने रविवार को उनका सर्वे किया है। इन लोगों का अवैध निर्माण तोड़े जाने की तैयारी है।

कुकरैल नदी पर कब्जा करके बसाए गए अकबर नगर प्रथम व द्वितीय पर जल्द बुलडोजर चलेगा। इस संबंध में मंडलायुक्त डा रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष डा इंद्रमणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारियों ने शनिवार को बैठक करके योजना बनाई थी।

हाई लेवल मीटिंग के बाद विधि अनुभाग से अकबर नगर मामले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला गया था। अकबर नगर प्रथम व द्वितीय में 1068 आवास अवैध हैं। इन्हीं का सर्वे करने रविवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची और कार्य तेजी से शुरू किया है जल्द ही ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी के काफिले की एंटी डेमो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत; छह पुलिसकर्मी समेत 12 घायल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।