Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Grahan 2022: अक्टूबर में लग रहा खंडग्रास सूर्य ग्रहण, इस राशि के लोगों को रहना होगा विशेष सावधान

Surya Grahan 2022 25 अक्टूबर खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण लगभग पूरे भारत में दिखाई देगा। वर्ष 2022 का पहला खंडग्रास सूर्य ग्रहण दीपावली के ठीक एक दिन पहले लगने जा रहा है जिसका विभिन्न राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

By Umesh TiwariEdited By: Updated: Sun, 09 Oct 2022 05:04 PM (IST)
Hero Image
Surya Grahan 2022: खंडग्रास सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को।

Surya Grahan 2022: लखनऊ, जेएनएन। वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगेगा। इस दिन कार्तिक मास की अमावस्या होगी। इस दिन खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा जो लगभग पूरे भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण दीपावली के अगले दिन लगने के कारण इसका सूतक काल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विभिन्न राशियों के लोगों का जीवन प्रभावित होगा। आइये जानते हैं सूर्य ग्रहण की स्थिति पर क्या करें, क्या न करें और किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 40 मिनट

शक्ति ज्योतिष केन्द्र लखनऊ के पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार खंडग्रास सूर्य ग्रहण का स्पर्श दिन के 04:29 बजे और मोक्ष 05:42 पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 40 मिनट है। देश के अलग अलग स्थानों पर इसके स्पर्श का समय अलग अलग होगा एवम् मोक्ष भी सूर्यास्त के स्थानीय समय के अनुसार होगा। लखनऊ में ग्रहण के स्पर्श का समय सायं 04:37 तथा मोक्ष का समय 05:29 बजे का है। ग्रहण के आठ घंटे पहले सामान्य सूतक तथा चार घंटे पहले पूर्ण सूतक लग जाता है।

सूर्य ग्रहण पर क्या न करें

सूर्य ग्रहण पर सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना, पीना, पढ़ना, पढ़ाना, सोना आदि वर्जित है। घर के मंदिर का पट न खोलें। पका भोजन रखा हो तो उसे ग्रहण के बाद ना खाएं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना होता है कि उन्हें न तो सोना चाहिए न ही किसी वस्तु को काटना या सिलना चाहिए।

सूर्य ग्रहण पर क्या करें

सूर्य ग्रहण पर सूतक से लेकर मोक्ष तक भजन, कीर्तन, रामायण पाठ या नाम जप आदि अवश्य ही करना चाहिए। खाने पीने की वस्तु में तुलसी पत्र या कुश डाल दें। मोक्ष के बाद घर में बने मन्दिर की सफाई करें, मूर्तियों, देवी देवता के चित्रों को स्नान कराएं।

तुला और मीन राशि वाले सवाधान

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तुला राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसलिए तुला और मीन राशि वालों को यह ग्रहण बिल्कुल नहीं देखना चाहिये। इस राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहण काल के दौरान इनके ग्रहण का दर्शन नहीं करना चाहिए।

ग्रहण का किस राशि पर क्या होगा प्रभाव

  • मेष - स्त्री कष्ट
  • बृष - सुख
  • मिथुन - चिन्ता
  • कर्क - व्यथा
  • सिंह - लक्ष्मी प्राप्ति
  • कन्या - क्षति
  • तुला - घात
  • वृश्चिक - हानि
  • धनु - लाभ
  • मकर - सुख
  • कुम्भ - मान नाश
  • मीन - अति कष्ट

यह भी पढ़ें : राशि के अनुसार साड़ी पहनकर करें करवा चौथ की पूजा, ये स्त्रियां नहीं रख सकतीं व्रत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें