Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: लखनऊ में आंशिक कोहरे के साथ कई जगह हुई बूंदाबादी, अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल

Lucknow Weather Update मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार गुरुवार को मौसम प्रदेश में मुख्यता साफ रहेगा लेकिन मध्य यूपी में लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल बने रहेंगे। इसके बाद आने वाले दो दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मौसम साफ रहेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Fri, 19 Nov 2021 10:02 AM (IST)
Hero Image
Uttar Pradesh Weather Update: गुरूवार को लखनऊ का एक्यूआई रहा 241।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Uttar Pradesh Weather Update: मौसम बदलने के साथ ही साथ लखनऊ में वायु गुणवत्ता का भी बुरा हाल चल रहा है। शुक्रवार सुबह लखनऊ के कई क्षेत्रों में बूंदाबादी हुई, ज‍िससे ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार गुरुवार की सुबह लखनऊ के आसपास इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने सिहरन बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह 9:45 तक लखनऊ का एंबिएंट वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 244 रहा। गुरुवार देर शाम तक भी एक्यूआइ 241 रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआइ का यह स्तर 'खराब' की श्रेणी में है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह हरदोई, लखनऊ, कानपुर एयरफोर्स के साथ पश्चिमी यूपी में झांसी, उरई और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इसके साथ ही आसार हैं कि दिन में तापमान गिरेगा और बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा दक्षिणी हिस्से में झांसी, महोबा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में आंशिक बारिश की संभावना है। तापमान की बात की जाए तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.0 वहीं अधिकतम तापमान 25.5 रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री तक रहा।।

ये है एक्यूआइ के मानक : शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, तो 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें