Move to Jagran APP

सोता हुआ समझकर मरे युवक के साथ बराबर में लेट गया उसका दोस्त, जब सुबह के 8 बजे तो...

सुबह करीब आठ बजे तक राजेश नहीं उठा। उसने राजेश को जगाने का प्रयास किया लेकिन शरीर में कोई हरकत न होने पर मालिक को सूचना दी। इसके बाद राजेश को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। साले अंकुश ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

By ayushman pandey Edited By: Mohammed Ammar Updated: Wed, 16 Oct 2024 10:03 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जासं, लखनऊ। अयोध्या रोड के भैसोरा गांव में मुर्गी फार्म हाउस में 41 वर्षीय राजेश की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर वालों ने फार्म मालिक से रुपयों के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि राजेश मूल रूप से सीतापुर के कोथावां संदना के निवासी थे।

मरे हुए युवक के साथ लेट गया व्यक्ति

छोटे भाई नंदराम के साथ मुर्गी फार्म पर काम करते थे। मंगलवार देर रात नंदराम अपने घर से लौटा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा। कोई जवाब न मिलने पर वह बाउंड्री फांदकर अंदर गया। राजेश को तख्त पर लेटा देखकर वह भी बगल के बिस्तर पर सो गया।

सुबह 8 बजे पता चला हो गई मौत

सुबह करीब आठ बजे तक राजेश नहीं उठा। उसने राजेश को जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हरकत न होने पर मालिक को सूचना दी। इसके बाद राजेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। साले अंकुश ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पराली जलाते मिले तीन किसानों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

संवादसूत्र, जागरण बाराबंकी : धान के अवशेष पराली प्रबंधन के प्रति निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। बुधवार को उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार व एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से रामनगर के ग्रामों में भ्रमण कर किसानों को जागरूक करने के साथ ही पराली प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी। साथ ही ग्राम बिलखिया में धान काटने वाली दो कंबाईन मशीनें सीज कराई। पराली जलाते पाए गए तीन किसानों के धारा 107/16 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि संबंधित किसानों से जुर्माना भी वूसला जाएगा।

किसानों को किया जागरूक

बुधवार को बैरानामऊ मंझारी में पराली प्रबंधन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती सौरभ कुमार ने मौजूद किसानों से बताया कि खेत में पराली के जलाएं जाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है। अगली फसल में काफी प्रभाव पड़ता है।

वहीं छोटी-छोटी कटाई कर और यूरिया मिला करके अवशेष को खेत में सड़ाएं जाने पर वह जैविक खाद का स्रोत बन जाती है। सहायक कृषि अधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने खेत पर न जलाएं जाने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर सचिव रविन्द्र कुमार व प्रधान शेरबहादुर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।