Move to Jagran APP

Tiranga Yatra: प्रभात फेरी में वंदेमातरम की गूंज, लखनऊ के स्‍कूली बच्‍चों ने स्‍टेडियम में बनायी सशक्त भारत की तस्वीर

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हरे-भरे मैदान में जब स्कूली बच्चों ने एकसूत्र में मोती पिराेते हुए सशक्त भारत की आकृति बनायी तो लोग रोमांचित हो उठे। सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों के बनाए नक्शे को देख भारत की विशालता का अनुभव गर्व की अनुभूति करा रहा था।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:33 PM (IST)
लखनऊ के स्‍कूली बच्‍चों ने स्‍टेडियम में बनायी सशक्त भारत की तस्वीर.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हरे-भरे मैदान में जब स्कूली बच्चों ने एकसूत्र में मोती पिराेते हुए सशक्त भारत की आकृति बनायी तो लोग रोमांचित हो उठे। सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों के बनाए नक्शे को देख भारत की विशालता का अनुभव गर्व की अनुभूति करा रहा था। एक स्वर में जब भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारे लगे तो उड़ते बादल भी कुछ पल के लिए थम गए।

पूरा स्टेडियम देशभक्ति रंग में सराबोर हो गया था। माहौल देखते ही बन रहा था। दैनिक जागरण की ओर से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस महा आयोजन में शहर के हर वर्ग ने अपनी सह भागिता दर्ज करायी। हर कोई तिरंगा की शान में आजादी का जश्न मनाने के लिए एकजुट हुआ था।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम से पहले दैनिक जागरण की ओर से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से केडी सिंह स्टेडियम तक प्रभात फेरी भी निकाली गई। यहां सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम, भारत व स्काउट के बच्चों के अलावा समाज के हर वर्ग के लोग प्रभात फेरी में हिस्सा लेने पहुंच गए।

मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी भी प्रभात फेरी के कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रभात फेरी को रवाना किया। वह स्वयं प्रभात फेरी के साथ केडी सिंह स्टेडियम तक गए। सभी लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। हजरतगंज होकर जब प्रभात फेरी निकली तो यहां खड़े लोगों ने भी जयकारे लगाकर लोगों का जोश बढ़ाया।

प्रभात फेरी के साथ आसपास के लोग भी जुड़ते चले गए। केडी सिंह स्टेडियम पर जब प्रभात फेरी पहुंची तो इसका अंतिम छोर दूर तक दिखायी दे रहा था। स्टेडियम में सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने भारत माता के नक्शे की आकृति बनायी। राष्ट्रगान बजते ही सभी लोगों ने सावधान होकर इसका सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दैनिक जागरण के इस महा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरवशाली पल है।

आज देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। पूरा देश एक साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। महापौर संयुक्ता भाटिया भी केडी सिंह स्टेडियम ने केडी सिंह स्टेडियम में बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह बग्गा, कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के रजिस्ट्रार ले. कर्नल उदय प्रताप सिंह, खेल निदेशक आरपी सिंह, शिक्षक नेता आरपी मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.