Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: यूपी के शिक्षा विभाग में फेरबदल, अयोध्या और आजमगढ़ के DIOS बदले

यूपी में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल अयोध्या और आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) का तबादला। पवन कुमार तिवारी को अयोध्या का नया डीआईओएस नियुक्त किया गया है जबकि राजेश कुमार आर्या को डायट बाराबंकी का उप प्राचार्य बनाया गया है। उपेंद्र कुमार को आजमगढ़ का नया डीआईओएस नियुक्त किया गया जबकि राम सागर पति त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग से बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 18 Sep 2024 09:06 AM (IST)
Hero Image
अयोध्या और आजमगढ़ के बदले गए डीआईओएस।

राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-क श्रेणी के चार अधिकारियों को मंगलवार को तबादला कर दिया गया। अयोध्या व आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) को बदला गया है। पवन कुमार तिवारी को अयोध्या का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) बनाया गया है। अभी तक यह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) उन्नाव में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। अयोध्या के डीआइओएस पद से हटाए गए राजेश कुमार आर्या को डायट, बाराबंकी का उप प्राचार्य बनाया गया है।

वहीं उपेन्द्र कुमार को आजमगढ़ का प्रभारी डीआइओएस बनाया गया है। यह अभी तक डायट सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। वहीं आजमगढ़ के डीआइओएस के पद से हटाए गए राम सागर पति त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग से बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है।

अब बेसिक शिक्षा विभाग जल्द इनकी तैनाती करेगा। विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा आलोक कुमार की ओर से इन चारों शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2024: एमबीबीएस में एडम‍िशन के ल‍िए रज‍िस्‍ट्रेशन का आखि‍री मौका, 20 स‍िंतबर को जारी की जाएगी मेर‍िट ल‍िस्‍ट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर