Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Assembly bypolls: कांग्रेस ने मुकेश सिंह चौहान को बनाया लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट का प्रत्याशी, जानिए उपचुनाव की तारीख

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को मुकेश सिंह चौहान को लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव का उम्मीदवार घोषित है। इस सीट पर मतदान 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में होगा। यह जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है। बता दें कि उक्त सीट यहां से चुने गए विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 15 Apr 2024 07:55 PM (IST)
Hero Image
UP Assembly bypolls: कांग्रेस ने मुकेश सिंह चौहान को बनाया लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट का प्रत्याशी।

पीटीआई, लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को मुकेश सिंह चौहान को लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव का उम्मीदवार घोषित है। इस सीट पर मतदान 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में होगा। यह जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।

वेणुगोपाल के कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया, ‘कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुकेश सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश की लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट (173) के उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है।’

बता दें कि उक्त सीट यहां से चुने गए विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी। टंडन का निधन 9 नवंबर 2023 को 63 वर्ष की उम्र में हुआ था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें