Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Budget 2024: योगी सरकार ने बजट में अयोध्‍या, काशी और महाकुंभ के ल‍िए खोला प‍िटारा, इतने करोड़ रुपए की दी सौगात

UP Budget 2024-25 यूपी सरकार ने बजट में रामनगरी अयोध्‍या को 240 करोड़ रुपए की सौगात दी है। एयरपोर्ट के विकास के लिए मिले 150 करोड़ रुपए और अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए मिले 100 करोड़ रुपए द‍िए गए हैं। महाकुंभ मेला 2025 का भव्य आयोजन विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ किए जाने के लि‍ए 2500 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 05 Feb 2024 04:08 PM (IST)
Hero Image
योगी सरकार ने बजट में अयोध्‍या और प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के ल‍िए दी सौगात।

ड‍िजिटल डेस्‍क, लखनऊ। UP Budget 2024-25: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश क‍िया। विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए (7,36,437.71 करोड़ रुपए) है। बजट में 24 हजार 863 करोड़ 57 लाख रुपए (24,863.57 करोड़ रुपए) की नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं। बजट में धर्मार्थ कार्य और संस्‍कृति के ल‍िए भी करोड़ों रुपए द‍िए गए हैं।

रामनगरी को करोड़ों रुपए की सौगात

यूपी सरकार ने बजट में रामनगरी अयोध्‍या को 240 करोड़ रुपए की सौगात दी है। एयरपोर्ट के विकास के लिए मिले 150 करोड़ रुपए और अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए मिले 100 करोड़ रुपए द‍िए गए हैं।

महाकुंभ मेला 2025 के ल‍िए 2500 करोड़ रूपये की व्यवस्था

महाकुंभ मेला 2025 का भव्य आयोजन विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ किए जाने के लि‍ए 2500 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

निषाद राज गुहा सांस्कृतिक केन्द्र, श्रृंगवेरपुर की स्थापना के ल‍िए 14.68 करोड़ रुपए, आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना के ल‍िए 11.79 करोड़ रुपए और महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केन्द्र चित्रकूट की स्थापना के ल‍िए 10.53 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के ल‍िए 10 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में बताया क‍ि उत्तर प्रदेश में वर्ष-2023 में जनवरी से अक्टूबर तक 37 करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 37 करोड़ 77 लाख एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 13 लाख 43 हजार है।

हर साल की तरह इस साल भी अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। इस अवसर पर राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीप जलाकर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया गया।

अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, गढ़मुक्तेश्वर, शुकतीर्थ धाम, मां शाकुम्भरी देवी, सारनाथ एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।

व‍ित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में बताया क‍ि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा नदी तक के मार्ग के विस्तारीकरण/सौन्दर्यीकरण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 4 से 5 गुना वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में बढ़ते ट्रैफिक को देख हाईवे पर खर्च होंगे 350 करोड़, एक साल में 120 KM का रूट 10 साल के लिए हो जाएगा तैयार

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य के दृष्टिगत पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या में सम्भावित वृद्धि के दृष्टिगत तीन पहुंच मार्गों का चौड़ीकरण/सौन्दर्यीकरण का कार्य और 6 स्थानों पर पार्किग और जन सुविधाओं का विकास कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Budget 2024-25: योगी सरकार में इस प्रकार बढ़ा यूपी के बजट का आकार, बनाया नया रिकॉर्ड

मिर्जापुर में विन्ध्याचल स्थित त्रिकोणीय क्षेत्र में मां विन्ध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर, मां कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले त्रिकोण संरेखण में आने वाले परिक्रमा मार्गों और जन सुविधाओं के उन्नयन के ल‍िए कार्यवाही चल रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर