Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP By Election 2024: उपचुनाव में भी वॉररूम के जरिए सक्रियता बढ़ाएगी कांग्रेस, नियुक्त किए गए प्रभारी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी वॉररूम का फार्मूला अपनाने का निर्णय किया है। जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उन जिलों में वॉररूम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा चुके पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा गया है। पार्टी मुख्यालय पर स्थित वॉररूम के माध्यम से 10 सीटों पर की जाने वाली तैयारियों की निगरानी भी की जाएगी।

By Alok Mishra Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 27 Sep 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।- फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को देखते हुए विधानसभा के उपचुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटी है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी वॉररूम का फार्मूला अपनाने का निर्णय किया है। जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन जिलों में वाररूम प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

लोकसभा चुनाव में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा चुके पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा गया है। पार्टी मुख्यालय पर स्थित वॉररूम के माध्यम से 10 सीटों पर की जाने वाली तैयारियों की निगरानी भी की जाएगी। विशेषकर बूथ स्तर पर एजेंटों को बनाने व उन्हें सक्रिय करने पर जोर रहेगा।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग 30 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों में अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) बना चुकी है। अब उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में 10 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

कांग्रेस ने नवनियुक्त वॉररूम प्रभारियों को अपने-अपने जिलों के सामाजिक संगठनों से भी संपर्क करने, महत्वपूर्ण मुद्दों को चिन्हित करने, जातीय समीकरणों का आंकलन कर उसकी सूचना पार्टी मुख्यालय स्थित वाररूम को देने का निर्देश भी दिया गया है।

वॉररूम प्रभारियों को दूसरे दलों के संभावित प्रत्याशियों व उनकी रणनीति पर नजर रखने को भी कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपचुनाव के लिए बिजनौर की विधानसभा सीट मीरापुर के लिए सुधीर पाराशर, संभल की कुंदरकी सीट के लिए आतिफ हसन, गाजियाबाद की गाजियाबाद सीट के लिए दिनेश अवाना, अलीगढ़ की खैर सीट के लिए सुभाष शर्मा, मैनपुरी की करहल सीट के लिए प्रकाश प्रधान, कानपुर की सीसामऊ सीट के लिए देवेन्द्र पांडेय, प्रयागराज की फूलपुर सीट के लिए दिनेश सिंह यादव, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के लिए धर्मेंद्र चौधरी, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट के लिए कर्मराज यादव व मिरजापुर की मझवां सीट के लिए राजेश द्विवेदी को वाररूम प्रभारी नियुक्त किया है।

कांग्रेस उपचुनाव में सपा के साथ गठबंधन में किस्मत आजमाने की तैयारी में है। कांग्रेस भाजपा के हिस्से रही सीटों पर अपने दावेदारी कर रही है। हालांकि अभी दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। कांग्रेस सभी 10 सीटों के लिए अपने प्रभावी व पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: 'वे यूपी नहीं संभाल सकते तो जम्मू-कश्मीर में क्या करेंगे?' हाथरस में स्कूली छात्र की हत्या पर अजय राय का रिएक्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें