Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन दो निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

योगी कैबिनेट ने बरेली में फ्यूचर विश्वविद्यालय और गाजियाबाद में एचआरआइटी यूनिवर्सिटी को संचालन प्राधिकार पत्र जारी करने की अनुमति दे दी है। बरेली में फ्यूचर विश्वविद्यालय के संचालन के लिए उप्र निजी विश्वविद्यालय अधिनियम वर्ष 2019 में संशोधन किए जाने के साथ उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश वर्ष 2024 को प्रख्यापित कराया जाएगा और संचालन प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा।

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 11 Jun 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
दो निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में दो और निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट (UP Cabinet Meeting) ने बरेली में फ्यूचर विश्वविद्यालय और गाजियाबाद में एचआरआइटी यूनिवर्सिटी को संचालन प्राधिकार पत्र जारी करने की अनुमति दे दी है। अब इन दोनों ही विश्वविद्यालयों में पढ़ाई शुरू होगी।

बरेली में फ्यूचर विश्वविद्यालय के संचालन के लिए उप्र निजी विश्वविद्यालय अधिनियम वर्ष 2019 में संशोधन किए जाने के साथ उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश वर्ष 2024 को प्रख्यापित कराया जाएगा और संचालन प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा।

ऐसे ही गाजियाबाद में एचआरआइटी विश्वविद्यालय के लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (छठवां संशोधन) अध्यादेश वर्ष 2024 को प्रख्यापित कराया जाएगा और इसे भी प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी दूसरे राज्यों में न जाएं इसके लिए निजी विश्वविद्यालय खोलने की तेजी से अनुमति दी जा रही है। अभी तक 31 निजी विश्वविद्यालय प्रदेश में खुल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन में मायावती, अब इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला