Move to Jagran APP

UP Election Results 2022: समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल के मुखिया ओम प्रकाश राजभर को पहले चरण के मतदान के बाद हो गया था बड़ी हार का आभास

UP Vidhan Sabha Election Results 2022 उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता माने जाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी गठबंधन की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनको पहले चरण में हार का अहसास हो गया था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 13 Mar 2022 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 13 Mar 2022 05:02 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Election Results 2022:ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ, जेएनएन। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद छोडऩे के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया। इस बार उनके दल को सात सीट मिली हैं, जबकि 2017 में उनके चार विधायक थे।

ओम प्रकाश राजभर को विधानसभा चुनाव 2022 में दस फरवरी को पहले चरण के मतदान के बाद ही ओम प्रकाश राजभर को भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का अहसास हो गया था। मीडिया से उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद से ही उनको बड़ी हार का आभास हो गया था। वह जान चुके थे कि इस बार उनका गठबंधन जीत नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही चरण में ही समझ गये थे कि बड़ी हार हो रही है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी इसकी चर्चा नहीं की। जब उनसे पूछा गया कि जब आपको पता चल गया था तो फिर क्यों दूसरे, तीसरे तथा अन्य चरण में भी लगातार भाजपा पर बड़ा हमला बोलते रहे। उन्होंने कहा कि अरे भाई छह चरण का चुनाव तो बाकी था, अगर उसी समय बोल देते तो हालात और खराब हो जाते। इसी कारण काउंटिंग तक चुप रहे, हमको तो गिनती का इंतजार था।

प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'चल संयासी मंदिर में' कहने वाले ओम प्रकाश राजभर अपना चुनाव तो जीत गए लेकिन भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा सच साबित नही हो सका। अब ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमको तो पहले चरण से पता चल गया था कि हम हार रहे हैं। हमें तो पहले ही चरण के बाद आभास हो गया था कि हम चुनाव हार रहे हैं लेकिन हम हार कैसे मान लेते। राजभर से पूछा गया कि जब आपको चुनाव हारने का आभास हो गया था तो आप 'चल संयासी मंदिर' क्यों कहते रह गये। इस पर राजभर ने हंसते हुए कहा कि छह चरण के चुनाव बाकी थे इसलिए कह रहे थे।

ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन का समाजवादी पार्टी को काफी लाभ मिला है। पूर्वांचल में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। सपा गठबंधन ने गाजीपुर की सभी सीट पर जीत दर्ज करने के साथ मऊ की चार में से तीन तथा बलिया की सात में से चार सीट पर जीत दर्ज की है।  


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.