Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP MLC Election 2022 Result: सुलतानपुर में शैलेंद्र स‍िंह के सिर पांचवीं बार सजा जीत का मुकुट

UP MLC Election 2022 Result समाजवादी पार्टी ने जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्रवधु शिल्पा को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वे राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी शैलेंद्र प्रताप स‍िंह के सामने टिक नहीं सकीं।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Tue, 12 Apr 2022 12:11 PM (IST)
Hero Image
UP MLC Election 2022 Result: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू व सपा प्रत्याशी शिल्पा हुईं पराजित।

सुलतानपुर, [अजय सिंह]। जिले में राजनीति के धुरंधर माने जाने वाले शैलेंद्र प्रताप सिंह पांचवीं बार विधान परिषद सदस्य चुने नए। इनकी जीत के साथ ही भाजपा ने पहली बार इस पद पर जीत का परचम फहराया। वहीं, सपा के हाथ से यह सीट छिन गई। शैलेंद्र को 2481 और शिल्पा को 1119 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शैलेंद्र प्रताप सिंह कला विषय से स्नातक हैं। वे 16 जनवरी को सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। वह चार बार एमएलसी रह चुके हैं। जिले उतुरी निवासी शैलेंद्र पहली बार 1990 में जनता दल (जनमोर्चा) से विधान परिषद सदस्य चुने गए। वर्ष 1996 और 2003 में भी विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए। पिछली बार सपा से चुनाव लड़े तो जीत हासिल की। इस बार चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने प्रत्याशी बनाया तो जीत भी उसकी झोली में डालने में कामयाब रहे।

वहीं, सपा ने जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्रवधु शिल्पा को चुनाव लड़ाया लेकिन वे राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी शैलेंद्र के सामने टिक नहीं सकीं। उन्हें करीब 1300 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशी भी कुछ खास कर पाने में कामयाब नहीं हुए। विधान परिषद की सीट पर जीत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है की भाजपा की केंद्र प प्रदेश सरकार सभी जातियों और वर्गों के लिए काम कर रही है। इसी के चलते चुनावों में लगातार विजय मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों ने एक बार फिर हमें सेवा व विकास का मौका दिया है।मैं सभी की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से विकास का जो माहौल बना है, उसमें हम सभी बढ़ चढ़कर योगदान देंगे।

जिले की राजनीतिक स्थिति पर एक नजर

सांसद : मेनका गांधी भाजपा

विधायक : पांच में से चार भाजपा

Koo App
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर