Move to Jagran APP

UP MLC Election Results 2022: वाराणसी में माफिया बृजेश सिंह का 24 वर्ष से जलवा कायम, पत्नी अन्नपूर्णा सिंह बनीं एमएलसी

UP MLC Election Results 2022 दो दशक से वाराणसी एमएलसी सीट पर बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा है। 2016 के एमएलसी चुनाव में निर्दलीय बृजेश सिंह खुद मैदान में उतरे थे जिनके खिलाफ भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Tue, 12 Apr 2022 05:47 PM (IST)
Hero Image
UP MLC Election Results 2022: बृजेश सिंह -अन्नपूर्णा सिंह
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े गढ़ वाराणसी में माफिया बृजेश सिंह का जलवा अभी भी कायम है। वाराणसी-चंदौली-भदोहीसीट पर बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी तो अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

निर्वतमान एमएलसी बृजेश सिंह का वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर बीते 24 वर्ष यानी चार कार्यकाल से दबदबा कायम है। दो दशक से वाराणसी एमएलसी सीट पर बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा है। 2016 के एमएलसी चुनाव में निर्दलीय बृजेश सिंह खुद मैदान में उतरे थे, जिनके खिलाफ भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस बार भाजपा ने बृजेश की पत्नी अन्नपूर्णा के खिलाफ सुदामा पटेल को उतारा तो उनकी जमानत जब्त हो गई। वाराणसी की जेल में बंद बृजेश सिंह ने अपनी पत्नी को निर्दलीय उतारकर भाजपा को शिकस्त दे दी। इससे पहले दो बार बृजेश सिंह के भाई भाजपा के टिकट पर पर जीत चुके हैं।

बृजेश की पत्नी अन्नपूर्ण सिंह 2010 में बसपा से एमएलसी थीं। इस तरह से पिछले 24 वर्ष से यह सीट बृजेश सिंह के परिवार के पास है। अब बृजेश सिंह की पत्नी ने जीतकर साबित कर दिया है कि वाराणसी में माफिया बृजेश सिंह की सियासी ताकत कम नहीं हुई है। बृजेश सिंह और अन्नपूर्णा का विवाह 1991 में हुआ था। इनके दो बेटे सागर व सिद्धार्थ हैं। बेटी का विवाह हो गया है। लड़कों की अभी शादी नहीं हुई है। अन्नपूर्णा सिंह का पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी में है।

अन्नपूर्णा सिंह भी कई अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कार्यशैली की तारीफ कर चुकी हैं। अन्नपूर्णा सिंह दूसरी बार एमएलसी बन ही है। इससे पहले वो 2010 में बसपा के टिकट पर एमएलसी बनी थी। वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने वाली अन्नपूर्णा सिंह को 2058 वोट मिले हैं। सामाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उमेश यादव 171 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि भाजपा के प्रत्याशी डा. सुदामा पटेल 103 वोटों के साथ तीसर नंबर पर रहे। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।