Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: मणिपुर से वापस लाए गए उत्तर प्रदेश के 130 छात्र, आज होगी 12 अन्य वापसी

मणिपुर से उत्तर प्रदेश के छात्रों को वापस लाने की राज्य सरकार की कोशिश जारी है। राज्य सरकार गुरुवार को मणिपुर से 32 और छात्रों को प्रदेश से वापस लाने में सफल रही। इन्हें मिलाकर अब तक 130 छात्र मणिपुर से उत्तर प्रदेश वापस लाए जा चुके हैं।

By Rajeev DixitEdited By: Shivam YadavUpdated: Fri, 12 May 2023 01:26 AM (IST)
Hero Image
मणिपुर से 32 और छात्र प्रदेश वापस आए

लखनऊ, राज्य ब्यूरो: मणिपुर से उत्तर प्रदेश के छात्रों को वापस लाने की राज्य सरकार की कोशिश जारी है। राज्य सरकार गुरुवार को मणिपुर से 32 और छात्रों को प्रदेश से वापस लाने में सफल रही। इन्हें मिलाकर अब तक 130 छात्र मणिपुर से उत्तर प्रदेश वापस लाए जा चुके हैं।

राहत आयुक्त प्रभु एन.सिंह ने बताया कि प्रदेश के 158 छात्रों के मणिपुर में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इनमें से 62 छात्रों की वापसी मंगलवार और 36 की बुधवार को हुई थी। गुरुवार को 32 और छात्र प्रदेश वापस आए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 12 और छात्रों की वापसी प्रस्तावित है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर