Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: 7706 संविदा स्टाफ नर्स को तैनाती, 2196 डॉक्टर व कर्मियों की भर्ती; उप मुख्यमंत्री ने दिए तेजी के निर्देश

सरकारी अस्पतालों में संविदा पर 7706 स्टाफ नर्स की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चयनित स्टाफ नर्सों को जिला आवंटित पत्र जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उत्तर प्रदेश ने प्रति महीने 20500 रुपये मासिक मानदेय पर इनकी भर्ती की है। ऑफर लेटर वेबसाइट www.upnrhm.gov.in पर उपलब्ध है। उधर चिकित्सा संस्थानों में 2196 डॉक्टरों व कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 11 Mar 2024 09:53 PM (IST)
Hero Image
7,706 संविदा स्टाफ नर्स को तैनाती, 2,196 डाक्टर व कर्मियों की भर्ती।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में संविदा पर 7,706 स्टाफ नर्स की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चयनित स्टाफ नर्सों को जिला आवंटित पत्र जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने प्रति महीने 20,500 रुपये मासिक मानदेय पर इनकी भर्ती की है। ऑफर लेटर वेबसाइट www.upnrhm.gov.in पर उपलब्ध है। उधर चिकित्सा संस्थानों में 2,196 डॉक्टरों व कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी दूर की जा रही है। खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। संजय गांधी पीजीआई में 1,803 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फार्म जारी किए गए हैं। 

वहीं कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में 93 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। 

सोमवार को उन्होंने निर्देश दिए कि जिन चिकित्सा संस्थानों में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, वहां इस कार्य में तेजी लाई जाए। समय पर इसे पूरा किया जाए ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। नियुक्ति की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'दूसरों के लिए ‘नागरिकता कानून’ लाने से क्या होगा?', CAA लागू होने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच रणनीति तय, दिल्ली बुलाए गए ये तीन नेता

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर