Move to Jagran APP

UP News: पंडित दीन दयाल जयंती पर भाजपा ने बनाए 15 लाख सदस्य, बूथ स्तर पर चला सदस्यता का महाअभियान

भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सदस्यता महाअभियान चलाया। 1.5 लाख नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। घर-घर संपर्क कर 15 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष मंत्री सांसद और विधायकों ने बूथ स्तर पर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया जिसमें सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

By Shobhit Srivastava Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 26 Sep 2024 03:30 AM (IST)
Hero Image
घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाया। पार्टी ने एक साथ करीब डेढ़ लाख से अधिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की फौज उतारी। घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया। एक दिन में प्रदेश में सर्वाधिक 15 लाख से अधिक सदस्य बने हैं।

सदस्यता महाअभियान में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखनऊ मध्य विधानसभा एवं लखनऊ पश्चिम विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सरोजनी नगर विधानसभा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ पूर्व विधानसभा, ब्रजेश पाठक ने चारबाग सब्जी मंडी में भाजपा का सदस्य बनाया।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि पूरे प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी पदाधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर भाजपा के सदस्य बनाए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।