Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: तीन सालों के भीतर 57 जिलों में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल, सीएम योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 57 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाएंगे। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी और करीब तीन हजार विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों के भूकंपरोधी भवन बनाए जाएंगे और अत्याधुनिक शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 06 Sep 2024 09:54 PM (IST)
Hero Image
मंडल मुख्यालयों पर पहले ही अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में 57 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाएंगे। आगामी तीन वर्षों में इन विद्यालयों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी और करीब तीन हजार विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था इसमें की जाएगी। विद्यालयों के भूकंपरोधी भवन बनाए जाएंगे और यहां पर विद्यार्थियों को अत्याधुनिक ढंग से शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए हैं निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। तय की गई समय-सीमा के भीतर ही इनका निर्माण कार्य पूरा किया जाए। 

समय-समय पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाए। लखनऊ सहित कुछ जिलों में भूमि चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है, वहीं अन्य जिलों में भी इसके निर्माण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 25 एकड़ जमीन पर यह विद्यालय बनाया जाएगा।

बनाए जाएंगे शैक्षणिक ब्लॉक

पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक ब्लॉक बनाए जाएंगे। गणित व विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं होंगी, स्मार्ट क्लास की सुविधा, कंप्यूटर लैब, स्किल लैब और खेल की भी पर्याप्त सुविधाएं होंगी। यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-वर्ष 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा। 

इन स्कूलों में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा में तैनात उत्कृष्ट शिक्षकों को मेरिट के आधार पर तैनात किया जाएगा। मंडल मुख्यालयों के 18 जिलों को छोड़कर शेष 57 जिलों में यह विद्यालय बनेंगे। मंडल मुख्यालयों पर पहले ही अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हाथरस में भीषण सड़क हादसा- जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana :पक्का घर बनाने का सुनहरा मौका, सरकार दे रही लाखों रूपये; पढ़ें आवेदन का प्रोसेस

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर