Move to Jagran APP

UP News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान, नौ लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई राहत-सहायता

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री इन जिलों की सीधी निगरानी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अब तक बाढ़ से प्रभावित 9.23 लाख लोगों को राहत सहायता पहुंचाई जा चुकी है। बाढ़ से 1759 लाभार्थियों को निशुल्क आवास की सुविधा प्रदान की गई है जबकि 379 लाभार्थियों को लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 26 Jul 2024 03:37 AM (IST)
Hero Image
बाढ़ शरणालय में 2666 व्यक्ति रह रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुद ही कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित 26 जिलों की सीधी निगरानी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अब तक बाढ़ से प्रभावित 9.23 लाख लोगों को राहत सहायता पहुंचाई जा चुकी है। बाढ़ से 1759 लाभार्थियों को निशुल्क आवास की सुविधा प्रदान की गई है, जबकि 379 लाभार्थियों को लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई, अयोध्या, बहराइच, बदायूं, फर्रुखाबाद, बस्ती, देवरिया, मऊ, मुरादाबाद, रामपुर, महाराजगंज, उन्नाव, पीलीभीत और श्रावस्ती शामिल हैं। 

अब तक 34959 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। आपदा में अब तक 17 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इनके स्वजन को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। 101 सार्वजनिक परिसंपत्तियां भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

3.44 लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित

राहत आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में बाढ़ से प्रदेश की 3.44 लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित है। बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 2773 नाव और मोटरबोट का संचालन किया जा रहा है। 

2,12,678 खाद्यान्न पैकेट तथा 8,01,198 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। 52 लंगर का संचालन भी किया जा रहा है। मवेशियों के लिए 3492.4 कुंटल भूसा वितरित किया गया है। 1357 बाढ़ शरणालय, 1508 बाढ़ चौकियां और 2014 मेडिकल टीम का गठन किया गया है। बाढ़ शरणालय में 2666 व्यक्ति रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 की डेट घोषित, दोबारा जारी होंगे सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड–Details

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।