Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: नगरीय निकायों में 15 दिन चलेगा नाले-नालियों का सफाई अभियान, मंत्री एके शर्मा ने दिए निर्देश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी नगरीय निकायों में जल निकासी के प्रबंधन के लिए नाले-नलियों की सफाई के लिए 15 दिन का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इससे पहले सभी निकायों में 72 घंटे का नाला-नाली सफाई अभियान चलाया गया था जिसका अपेक्षित परिणाम न आने से अभियान को 15 दिन और बढ़ाया गया है।

By Shivam Yadav Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 05 Jul 2024 02:33 AM (IST)
Hero Image
UP News: नगरीय निकायों में 15 दिन चलेगा नाले-नालियों का सफाई अभियान

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी नगरीय निकायों में जल निकासी के प्रबंधन के लिए नाले-नलियों की सफाई के लिए 15 दिन का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इससे पहले सभी निकायों में 72 घंटे का नाला-नाली सफाई अभियान चलाया गया था, जिसका अपेक्षित परिणाम न आने से अभियान को 15 दिन और बढ़ाया गया है। 

उन्होंने शहरों की जल निकासी के लिए नाले-नालियों पर अतिक्रमण व अवरोध को शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को जल निगम फील्ड हास्टल ‘संगम’ में नगरीय क्षेत्रों में जलभराव, प्लास्टिक उन्मूलन, संचारी रोग, साफ-सफाई व वन महोत्सव की समस्याओं तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। 

साथ ही कहा कि सभी नगर आयुक्त शहरों की जोन व वार्डवार सफाई सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि निकायों में सुबह पांच से आठ बजे के बीच होने वाली नियमित सफाई की मानीटरिंग की जाए। साथ ही कहा कि पुरानी व अवैध होर्डिंग्स को तीन दिन के भीतर हटाया जाए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें