Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Paper Leak Case: पेपर लीक कांड में विधायक बेदीराम और विपुल दुबे पर आरोप तय

2006 में हुए रेलवे के ग्रुप-डी पेपर लीक कांड मामले में आरोपी सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे एवं 18 आरोपियों पर शुक्रवार को एमपी/एमएलए कोर्ट ने आरोप तय कर दिए। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद दोनों विधायक और 18 अन्य आरोपी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हुए जिसके बाद न्यायालय ने उन पर आरोप तय किए।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 27 Jul 2024 12:39 AM (IST)
Hero Image
बेदीराम विधायक (सुभासपा) और विधायक विपुल दुबे (निषाद पार्टी)

विधि संवाददाता, लखनऊ। वर्ष 2006 में हुए रेलवे के ग्रुप-डी पेपर लीक कांड मामले में आरोपी सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे एवं 18 आरोपियों पर शुक्रवार को एमपी/एमएलए कोर्ट ने आरोप तय कर दिए। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद दोनों विधायक और 18 अन्य आरोपी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिसके बाद न्यायालय ने उन पर आरोप तय किए।

इस दौरान विधायक बेदीराम और विपुल दुबे ने न्यायालय में डिस्चार्ज अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। बेदीराम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक है। वहीं, विपुल दुबे निषाद पार्टी से भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से विधायक है। 

कोर्ट ने विधायक बेदीराम, विपुल दुबे के अलावा संजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार मौर्या, शैलेश कुमार सिंह, राम कृपाल सिंह, भद्रमणि त्रिपाठी, आनंद कुमार सिंह यादव, कृष्ण कान्त, धर्मेंद्र कुमार पासी,रमेश चंद्र पटेल, मो. असलम, अवधेश सिंह, सुनील कुमार यादव, अख्तर हुसैन, दीना उर्फ दीन दयाल,शिव बहादुर व रश्मि चंद्रा के विरुद्ध आरोप विचारण की कार्यवाही की गयी। सहअभियुक्त कृष्ण कुमार की मृत्यु हो जाने के कारण उसका वाद समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में इंस्पेक्टर का जवाब जज को नहीं आया पसंद, लगाई फटकार- कहा; यह कोई खेल का मैदान नहीं है

यह भी पढ़ें: सुभारती​ विवि में यूजीसी नेट के पेपर में ऑनलाइन हो रही थी नकल, परीक्षा केंद्र के प्रभारी समेत दो पकड़े