Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Police Paper Leak: पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

यूपी में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश में 60000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 05 Mar 2024 10:58 AM (IST)
Hero Image
यूपी पुल‍िस पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। यूपी में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष/डीजी रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। डीजी सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) राजीव कृष्ण को अध्यक्ष/डीजी भर्ती बोर्ड का भी प्रभार सौंपा गया है। 

पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड की आंतरिक जांच कमेटी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। मामले में एडीजी भर्ती बोर्ड अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई थी और अभ्यर्थियों से पेपर लीक के साक्ष्य मांगे गए थे। भर्ती बोर्ड की ओर से अब तक मामले में दोषियों के विरुद्ध कोई एफआइआर भी नहीं दर्ज कराई गई है। दूसरी ओर विपक्षी दलों ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था।

शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द करने के साथ ही पूरे मामले की जांच एसटीएफ से कराने का निर्णय किया था। इसके साथ ही छह माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया था।

17-18 फरवरी को हुई थी स‍िपाही भर्ती की ल‍िखित परीक्षा   

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को दो-दो पालियों में हुई थी। इसके अलावा एडीजी से पदोन्नति पाकर डीजी बने अभय कुमार प्रसाद को जल्द नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। प्रसाद वर्तमान में ईओडब्ल्यू में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: UP Cabinet Expansion: योगी कैब‍िनेट व‍िस्‍तार से पहले ओपी राजभर का बड़ा बयान, कहा- हमें सिर्फ खबर म‍िली है क‍ि...

यह भी पढ़ें: UP में पुलिस परीक्षा पेपर लीक का आरोपित गिरफ्तार, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित नौ एडमिट कार्ड बरामद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें