Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: लोकसभा चुनाव के पहले छह पूर्व विधायक समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल, दो पूर्व मंत्री भी BJP से जुड़े

बसपा सपा व कांग्रेस के कई नेता शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। इनमें दो पूर्व राज्य मंत्रियों सहित छह पूर्व विधायक भी शामिल हैं। वहीं मायावती सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र उर्फ अंटू भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद थे लेकिन वह अचानक उठकर चले गए। अंटू मायावती सरकार में हुए एनआरएचएम घोटाले में आरोपित हुए थे।

By Rajeev Dixit Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 16 Mar 2024 07:26 AM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव के पहले छह पूर्व विधायक समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बसपा, सपा व कांग्रेस के कई नेता शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। इनमें दो पूर्व राज्य मंत्रियों सहित छह पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

वहीं, मायावती सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र उर्फ अंटू भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद थे, लेकिन वह अचानक उठकर चले गए।  अंटू मायावती सरकार में हुए एनआरएचएम घोटाले में आरोपित हुए थे।

ये नेता भाजपा में हुए शामिल

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बसपा सरकार में राज्य मंत्री रह चुके अच्छेलाल निषाद (बांदा), बसपा शासनकाल में राज्य मंत्री रहे सिद्ध गोपाल साहू (महोबा), सपा के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), बसपा के पूर्व विधायक व सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा (आगरा), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशाद (आजमगढ़), सपा से पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा (आगरा) शामिल हैं।

इनके अलावा सपा प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके बिपिन कुमार शुक्ला (बस्ती) व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाल सिंह लोधी (आगरा) भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 

इनके साथ ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार (एटा), आगरा की अछनेरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओममती व जगनेर नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप गर्ग, पीलीभीत की बरखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, चिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता व कलीनगर नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी, ललितपुर की महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडोनिया, बसपा के जिलाध्यक्ष/मंडल कोआर्डिनेटर धीरज बघेल (आगरा), ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह (उन्नाव), आम आदमी पार्टी से ब्लाक प्रमुख अनूप चौधरी (बस्ती), ब्लाक प्रमुख रामू गुप्ता (बाराबंकी), जिला पंचायत सदस्य अनुज राजपूत (हमीरपुर), कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय (फतेहपुर), सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष उमा दीक्षित आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य भी मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीब कल्याण के लिए किये गए कार्य और भारत की पहचान एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए मोदी-योगी सरकारों की उपलब्धियां, जनसरोकार से जुड़ी योजनाएं जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आप सभी को करना है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा और लोककल्याण का मंत्र, यही भाजपा का एजेंडा है।

यह भी पढ़ें -

सपा की तीसरी लिस्ट दे रही अखिलेश की PDA रणनीति को धार, सूची में 5 दलित, एक जाट; नगीना से अटकलों पर लगा विराम

UP Police Exam Paper Leak मामले की जांच कर रही एजेंसी के हाथ आई बड़ी जानकारी, इस कंपनी की लापरवाही से लीक हुआ पेपर