Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: ‘भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गई है’, सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन लोगों पर पलटवार किया है जो मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता के उनके बयान का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने महाभारत के दानवीर कर्ण के त्याग की व्याख्या करते हुए कहा कि आज की गठबंधन की राजनीति में कर्ण मौजूद हैं। राजनीति में अपने विचारों सिद्धांतों को लेकर अगर कुछ त्याग करना पड़ेगा तो हम समाजवादी लोग तैयार हैं।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 14 Sep 2024 05:59 PM (IST)
Hero Image
मठाधीश और माफिया के बयान के बाद हो रहे विरोध पर अखिलेश का पलटवार (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ।  मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता, के बयान के बाद चारों ओर से घिरे सपा अध्यक्ष अखिलेश ने शनिवार को उनका विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया। कहा कि उनको विरोध तब भी करना चाहिए था,  जब कोई नेता कहता था कि.... इनको मारो जूते चार। तब ये संत कहां थे। उनको बुरा नहीं मानना चाहिए। 

हिंदी दिवस पर पार्टी मुख्यालय में साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए सपा प्रमुख ने महाभारत के दानवीर कर्ण के त्याग की व्याख्या की। 

आज की गठबंधन की राजनीति में मौजूद हैं कर्ण

कहा कि दानवीर कर्ण और त्याग का इतना बड़ा उदाहरण कहीं नहीं मिलता है। आज की गठबंधन की राजनीति में कर्ण मौजूद हैं। राजनीति में अपने विचारों सिद्धांतों को लेकर अगर कुछ त्याग करना पड़ेगा तो हम समाजवादी लोग तैयार हैं।

अखिलेश यादव ने कर्ण के शूद्र होने से खुद को जोड़ा

मायावती के फोन न उठाने के आरोप के बाद लोकसभा चुनाव का गठबंधन टूटने के आरोप पर सपा प्रमुख ने कहा कि क्या फोन पर गठबंधन बनते और बिगड़ने चाहिए,? अखिलेश ने महाभारत में दानवीर कर्ण के शूद्र होने  को भी खुद से जोड़ा।

जो गठबंधन बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर और लोहिया करना चाहते थे, वह नहीं कर पाए। गठबंधन टूटने की  बहुत छोटी बात सामने आई है। बहुत पुराने बसपा के नेता मेरे साथ आजमगढ़ मंच पर बैठे थे। मुझे याद है वो  मेरी बाईं ओर बैठे थे। जब गठबंधन टूटने की सूचना मिली तो मैंने उनसे पूछा कि अब क्या करना चाहिए, बसपा नेता कहा कि मेरी तरह आपको भी धोखा मिल गया। एक सिगरेट के लिए वाराणसी में यादव जाति के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

पुलिस एनकाउंटर की साजिश कर रही

एनसीआरबी के आंकड़े देखिए, ऐसी बहुत सी घटनाएं उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। पुलिस एनकाउंटर की साजिश कर रही है। रात तीन से साढ़े तीन  बजे फेक एनकाउंटर हो जाता है और सुबह पांच बजे प्रेस नोट जारी हो जाता है।

अखिलेश ने कहा की मंगेश यादव का पूरा परिवार कल मिला था, उन्होंने बताया कि मंगेश को रात में घर से  उठाया गया था ।

जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, समाजवादी पार्टी ने समय समय पर उस पर आवाज उठाया है। जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, हम भी  चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए छोटे राज्य में संभावना है। भाजपा नेताओं और कुछ वरिष्ठ अफसरों पर अयोध्या में जमीन की खरीदफरोख्त करने का आरोप लगाने के बाद शनिवार को फिर उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसी पवन भूमि पर भ्रष्टाचार हो रहा है तो और जिलों में क्या हो रहा होगा ?

भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी

भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गई है। बोले अरविंद केजरीवाल आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा हैं, उनसे जरूर मिलूंगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि आजादी के समय हिंदी की बहुत बड़ी भूमिका थी हिंदी जहां हमारी राष्ट्रीय भाषा बनी वहीं कुछ प्रदेशों में इसे लेकर बहस छिड़ जाती है। हिंदी की तरह सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करें।

यह भी पढ़ें- क्या जारी रहेगा BJP-RLD गठबंधन? त्रिलोक त्यागी ने खोल दिए पत्ते, अब सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं रहेगी पार्टी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर