Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: कांग्रेस ने बसपा को भाजपा की डी टीम बताया, अजय राय ने कहा- चुनाव में केवल वोट बांटने के लिए…

अजय राय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने सपा प्रत्याशी को वोट देना गठबंधन धर्म निभाया है। कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई का नोटिस देकर प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। गठबंधन की ताकत से बौखलाई भाजपा ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस दोनों विधायकों ने खुले तौर पर सपा उम्मीदवारों को वोट दिया।

By Shivam Yadav Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 28 Feb 2024 05:11 PM (IST)
Hero Image
UP Politics: कांग्रेस ने बसपा को भाजपा की डी टीम बताया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में साबित हो गया कि बसपा भाजपा की डी टीम के रूप में काम कर रही है। कहा कि सीबीआई, ईडी व इनकम टैक्स की तरह बसपा भी भाजपा के लिए काम कर रही है।

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में राय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने सपा प्रत्याशी को वोट देना गठबंधन धर्म निभाया है। कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई का नोटिस देकर प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। गठबंधन की ताकत से बौखलाई भाजपा ऐसा कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस दोनों विधायकों ने खुले तौर पर सपा उम्मीदवारों को वोट दिया। हम देश व संविधान बचाने में लगे हैं। यह निरंतर जारी रहेगा। हम दो हैं लेकिन डट कर खड़े रहे। कहा कि केवल चुनाव में वोट बांटने के लिए बसपा मैदान में उतरती है।

अजय राय ने पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार पर अभ्यर्थियों से प्रवेश शुल्क के रूप में पार्टी के लिए चुनाव का फंड जुटाने का आरोप भी लगाया। विधानमंडल दल की नेता मोना मिश्र ने कहा कि हम दो विधायक एकजुट रहे और सपा उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा ने क्रॉस वोटिंग करने की पहले ही रणनीति बना रखी थी।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में CBI का नोटिस, कल गवाही के लिए होना होगा पेश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें