Move to Jagran APP

UP Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले दारा सिंह चौहान, इस मुद्दे पर हुई बातचीत

UP Politics घोसी विधानसभा सीट का उपचुनाव हारने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान इन दिनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उपचुनाव में मिली हार से जुड़े तमाम पहलुओं और जानकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyPublished: Tue, 26 Sep 2023 08:16 AM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2023 08:16 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले दारा सिंह चौहान, इस मुद्दे पर हुई बातचीत

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : घोसी विधानसभा सीट का उपचुनाव हारने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान इन दिनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उपचुनाव में मिली हार से जुड़े तमाम पहलुओं और जानकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इससे पहले 13 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष से मुलाकात कर अपनी बात रख चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में चढ़ेगा सियासी पारा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश जाएंगे छत्तीसढ़

योगी सरकार में रह चुके हैं वन मंत्री

दारा सिंह चौहान वर्ष 2017 से 2022 तक की योगी सरकार में वन मंत्री रहे थे। उन्होंने वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया था। सपा के टिकट से उन्होंने घोसी विधानसभा चुनाव जीता था। दारा सिंह सपा व विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा देकर फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: मुरादाबाद में दारोगा ने ठेले वाले को कार से कुचलकर 100 मीटर तक घसीटा, रिवाल्वर निकालकर बोला...

घोसी में हुए उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें वहीं से उम्मीदवार बनाया। भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद दारा घोसी उपचुनाव में सपा से जीत नहीं सके। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर भविष्य की भूमिका को लेकर भी अनुरोध किया है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.