Move to Jagran APP

UP Politics : जयंत चौधरी का बड़ा बयान, बोले- परिस्थितियों के कारण लेना पड़ा भाजपा के साथ गठबंधन का निर्णय

UP Politics जयंत चौधरी ने कहा है कि हमारे विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। माना जा रहा था कि एनडीए में जाने के उनके फैसले से कई कार्यकर्ता उनसे नाराज हैं। इसको लेकर नरेश टिकैत ने भी बयान दिया था पीढ़ियों से जुड़े लोगों के साथ जयंत चौधरी को एक बार सलाह करनी चाहिए थी। वहीं एनडीए में जाने के बाद जयंत चौधरी ने कहा है कि परिस्थिति

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 12 Feb 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
UP Politics : NDA में शामिल होंगे जयंत चौधरी, बोले- हालात को देखते हुए लिया फैसला

लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। UP Politics : रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एनडीए के साथ जाने की औपचारिक घोषणा कर ही दी। हालांकि जिस दिन उनके दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी। तभी कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में ही शामिल होंगे। अब जयंत चौधरी ने अधिकारिक तौर पर भाजपा में जाने का एलान कर दिया।

बोले- हमारे विधायक, कार्यकर्ता साथ हैं

जयंत चौधरी ने कहा है कि हमारे विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। माना जा रहा था कि एनडीए में जाने के उनके फैसले से कई कार्यकर्ता उनसे नाराज हैं। इसको लेकर नरेश टिकैत ने भी बयान दिया था कि पीढ़ियों से जुड़े लोगों के साथ जयंत चौधरी को एक बार सलाह करनी चाहिए थी। वहीं एनडीए में जाने के बाद जयंत चौधरी ने कहा है कि परिस्थिति  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।