Move to Jagran APP

UP Weather Today: गोरखपुर-आगरा में धूल भरी आंधी के बाद बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का मिजाज

UP Weather Today Update मई का महीना शुरू हो गया है। वहीं गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दिन शुरू होते ही पारा चढ़ने लगता है। दोपहर तक लू के थपेड़े से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्‍किल हो जाता है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 02 May 2024 07:29 AM (IST)
Hero Image
UP Weather Today Update गोरखपुर में गर्मी से बेहाल हो रहे बच्‍चे। जागरण

 डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today मई का महीना शुरू हो गया है। इससे लोगों को मौसम से नरमी की उम्‍मीद है लेकिन अप्रैल महीने में इतनी गर्मी पड़ी है कि लोग मई जून की गर्मी सोचकर परेशान हो रहे हैं। इस मौसम में गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम....

आगरा में बारिश के आसार

आगरा: तेज धूप और आंधी से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी दिन में धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दो दिन धूल भरी आंधी चलेगी। चार मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ ही बारिश पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- शादी के बाद पूजा के लिए जा रहा था परिवार, सरयू नदी में नाव पलटी, तीन डूबे, एक महिला की मौत

सुबह सात बजे के बाद धूप निकल आई, दोपहर में धूप तेज होती गई। दोपहर में धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार मई से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, पांच और छह मई को भी बादल छाए रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, अधिकारियों को दिया गया यह निर्देश

गर्मी से राहत का माहौल तैयार, छह से वर्षा के आसार

गोरखपुर में बीते एक पखवारे से प्रचंड गर्मी झेल रहे गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी से राहत का माहाैल पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के साथ बन रहा है। तीन मई तक इसके सक्रिय हो जाने की संभावना है और उसके चलते गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में छह मई से आंधी के साथ गरज-चमक के बीच वर्षा बन रहे है।

गोरखपुर में गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। लू चलेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने और उसके चलते भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। वहीं बरेली में बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 27 प्रतिशत रहेगी।

दो दिन में तीन डिग्री लुढ़का दिन का पारा

प्रयागराज में पूरे अप्रैल झुलसाने वाली गर्मी झेलने के बाद लोगों को पिछले दो दिनों से राहत महसूस हो रही है। दो दिनों में तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया है। गुरुवार और शुक्रवार को भी राहत की उम्मीद है पर तेज सतही हवाओं के कारण शनिवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा बनारस

वाराणसी में गर्मी सितम ढा रही है। 25 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से बह रहीं गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग की रात आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुशीनगर सबसे गर्म शहर रहा, जबकि बनारस दूसरे स्थान पर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। धूप की चुभन ऐसी है, जैसे यह जून का महीना हो।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।