Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather: अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, शीतलहर की चपेट में यूपी, मौसम विभाग का इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Weather Update UP News कोहरे व शीतलहर की चपेट में यूपी लखनऊ में नहीं निकली धूप इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट। लखनऊ में कोहरा छटने का अनुमान ठंड से राहत नहीं। 57 जिलों में काफी गलन घना कोहरा का क्रम रहेगा जारी प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन सभी उड़ानें रद। आगरा में शाम को चली ठंडी हवा-पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से वर्षा के आसार नहीं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 31 Dec 2023 07:54 AM (IST)
Hero Image
UP Weather News: लखनऊ में आज से छटेगा कोहरा, ठंड से राहत नहीं

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अभी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी। हालांकि, रविवार से राजधानी में कोहरा छटेगा और हल्की धूप निकलने के आसार हैं। लेकिन, शीतलहर चलने की वजह से ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

एक जनवरी से लेकर सात जनवरी के बीच सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक, नए साल की शुरुआत हल्की धूप खिलने से होगी, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से गलन बढ़ेगी।

शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब सात डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 13.9 तक पहुंच गया है। न्यूनतम पारा भी गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लखीमपुर खीरी 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ेंः Agra News: दुष्कर्म में नाकाम हुआ तो बालिका की बेरहमी से हत्या, पानी में डुबोने के बाद सिर पर पत्थर से वार, काट दी अंगुली

अगले दो दिन इन जिलों में घने कोहरा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुण, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Taj Mahotsav 2024: नई साल में आइये आगरा, लीजिए हॉट एयर बैलून-काइट फेस्टिवल का मजा, नोट कीजिए ये तारीख

आगरा में सुबह कोहरा दिन में रही धुंध,

आगरा। शहर में शनिवार को शीत लहर से गलन बढ़ गई। हवा के झोंकों से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से रविवार और सोमवार को वर्षा के आसार कम हो गए हैं, हल्के बादल जरूर छा सकते हैं। हवा चलने से कोहरा भी कम रहेगा। आगरा में गुरुवार को मौसम में अचानक बदलाव आया था। सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। शनिवार सुबह शहर के खुले क्षेत्रों में कोहरे का असर नजर आया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर में धूप निकली, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। धुंध छाई रही। शाम चार बजे ठंडी हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से गलन बढ़ी है।

बारिश के नहीं है आसार

मौसम विभाग ने पूर्व में 31 दिसंबर और एक जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से वर्षा का आसार जताया था। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। रविवार और सोमवार को थोड़ा कोहरा पड़ सकता है। दो जनवरी को घना कोहरा रहेगा।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से वर्षा नहीं होगी। बादल छा सकते हैं। निरंतर हवा चलने से कोहरा भी कम रहेगा।

संतोषजनक स्थिति में रही वायु गुणवत्ता

शनिवार को वायु गुणवत्ता संतोषजनक स्थित में दर्ज की गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 दर्ज किया गया। संजय प्लेस व शास्त्रीपुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा प्रदूषित और मनोहरपुर दयालबाग, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालाेनी, रोहता व शास्त्रीपुरम में संताेषजनक स्थिति में रहा।