Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Today: सूरज के तेवर से सभी परेशान, इस शहर में 10 अप्रैल से बारिश के आसार , जानिए आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

UP Weather Today आगरा में रविवार को सूरज ने तेवर दिखाए। सुबह से शाम तक तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम अभी एक बार फिर करवट लेगा। 10 से 13 अप्रैल तक बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Mon, 08 Apr 2024 07:25 AM (IST)
Hero Image
UP Weather News मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

 डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। जानिए यूपी के अलग-अलग शहरों में गर्मी का हाल...

आगरा में सूरज ने दिखाए तेवर, 10 से वर्षा के आसार

आगरा में रविवार को सूरज ने तेवर दिखाए। सुबह से शाम तक तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम अभी एक बार फिर करवट लेगा। 10 से 13 अप्रैल तक बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते गए। घर से बाहर निकलने पर धूप चुभती हुई नजर आई।

दोपहर में गर्मी से एसी और कूलर चलाने पर ही राहत मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि साेमवार को तापमान यथावत रहेगा। आसमान साफ रहेगा। नौ अप्रैल से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 517 किसान मिलकर करते हैं ऐसी खेती, टर्नओवर जानकर हो जाएंगे हैरान

नौ अप्रैल को दोपहर बाद या शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं। 10 व 11 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और वर्षा होगी। 12 अप्रैल को आंशिक बादल रहेंगे, जबकि 13 अप्रैल को वर्षा हो सकती है।

इन शहरों में हैं अधिकतम तापमान

1- प्रयागराज, 40.6

2- वाराणसी, 39.4

3- कानपुर, 38.9

4-आगरा, 38.6

बरेली में सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। बदायूं और आसपास के जिलों में सोमवार को चटख धूप के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

गोरखपुर में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। लखनऊ में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ रहा व दिनभर तेज निकली रही।

इसे भी पढ़ें- रामलला सोने के कटोरे में पांच बार ग्रहण करते मधुपर्क, इस वजह से भोग में शामिल किया गया दही

मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार जिले में हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 30 प्रतिशत रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 42 न्यूनतम प्रतिशत 18 दर्ज किया गया। हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी।

प्रयागराज में आज 25 मुहल्ले में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

महाकुंभ के तहत गंगापार में बनाए गए 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में लाइन बिछाने का कार्य हो रहा है। इसे को लेकर सोमवार को फूलपुर-तेलियरगंज लाइन को दूसरी लाइन के ऊपर से ले जाया जाएगा। इससे कई उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति को बंद किया जाएगा।

विद्युत प्रेषण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्य के दौरान 33 केवी उपकेंद्र गोविंदपुर, तेलियरगंज, न्यू एमईएस, बेली और जीई ईस्ट उपकेंद्र से संचालित होने वाले फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इससे फूलपुर उपकेंद्र के 12 फीडर के अलावा तेलियरगंज, सीता नर्सरी, गोविंदपुर, सिंचाई कालोनी, अपट्रान चौराहा, एमएनआइटी, प्रिंटिंग टेक्नालाजी, राजापुर, मम्फोर्डगंज, बेली गांव, बेली कालोनी, सलोरी, ओम गायत्री नगर, शुक्ला मार्केट, सादियाबाद, सीता नर्सरी रोड, मेंहदौरी, शिवकुटी, संगम चौराहा, कैलाशपुरी, भुलई का पुरा, इंडस्ट्रियल एरिया, रसूलाबाद, स्वराजनगर, म्योराबाद, न्यू कटरा के आसपास की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। उधर, महाकुंभ पेशवाई मार्ग पर पोल, तार लगाने के लिए फोर्ट रोड उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। अवर अभियंता राहुल यादव ने बताया कि इस दौरान बाघंबरी रोड, बजरंग चौराहा, मटियारा रोड, अल्लापुर मुहल्ले की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।