Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Update: यूपी के मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की संभावना; उमस से लोग परेशान

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इससे लोगों को उमस से परेशानी हो रही है। गोरखपुर वाराणसी बरेली मेरठ अलीगढ़ सहित दर्जनों जिलों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। यूपी में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 01 Sep 2024 07:42 AM (IST)
Hero Image
यूपी के कई जिलों में बारिश का इंतजार है। जागरण

 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। Weather Update मौसम विभाग की मानें तो यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम बन रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में लोग उमस से परेशान हो रहे हैं। गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, मेरठ, अलीगढ़ सहित दर्जनों जिलों में हल्‍के बादल के साथ बारिश की संभावना है। बता दें कि यूपी में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। 

आगरा में शाम को बूंदाबांदी

आगरा शहर में शनिवार को उमस ने पसीना छुड़ाया। सुबह से शाम तक सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। कभी सूरज ने आंखें दिखाईं तो कभी बादल छाए। इससे शहरवासियों का पसीना बहता रहा। शाम 4:15 बजे के करीब शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसे भी पढ़ें-एटीएस करेगी जांच चीनी नागरिक क्यों आ रहे थे गोरखपुर, सोनौली बॉर्डर से हुए थे गिरफ्तार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं बरेली में रविवार को मौसम साफ होने का अनुमान है।

गोरखपुर में रविवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। कानपुर में तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

अंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि रविवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बलरामपुर में हवा अधिकतम 36 व न्यूनतम 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बौछार के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- परिवहन निगम में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आठवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

गोंडा जिले में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप होने पर उमस बढ़ सकती है।

मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 67 प्रतिशत रहेगी। वहीं वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती हैं। उमस के साथ चिलचिलताी धूप तो कभी छांव का सामना करना पड़ सकता है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर