Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Update: यूपी में गोरखपुर-बरेली सहित कई जिलों में हो तेज बारिश के आसार, पढ़ें मौसम की लेटेस्ट अपडेट

यूपी में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर बरेली पूर्वांचल समेत कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। यूपी में आज से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 26 से 29 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहने वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:54 AM (IST)
Hero Image
गोरखपुर में तेज वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया। -अभिनव राजन चतुर्वेदी

 डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी रहा। हालांकि कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा है लेकिन जल्द ही प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिया होने वाला है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। आज शुक्रवार को गोरखपुर, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वांचल में तेज बारिश होने के आसार हैं।

आगरा का मौसम

आगरा शहरवासी गुरुवार को उमस से दिनभर परेशान रहे। पसीना बहता रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। विभाग ने शनिवार को वज्रपात व वर्षा की चेतावनी जारी की है। शहर में गुरुवार सुबह से धूप निकली। दिन में कभी बादल छाए तो कभी धूप निकला। तेज धूप आंखों को चुभती हुई नजर आई।

अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान दाे डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 28 सितंबर को वज्रपात व तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-काश! पिता की मान लेता बात तो नहीं लगती 18 लाख की चपत

बरेली का मौसम

बरेली में शुक्रवार को वर्षा होने का अनुमान है। बदायूं और आसपास के जिलों में शुक्रवार को बादल छाया रहेगा और तेज वर्षा का अनुमान है। रामपुर और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना। पीलीभीत में शुक्रवार को भी आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही बरसात होने की संभावना। संभल और उसके आसपास के जिलों में असमान में बादल छाए रहेंगे।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में गुरुवार से ही बारिश हो रही है। यह क्रम शुक्रवार को भी जारी है। देर रात से शुरु हुई बारिश सुबह तक जारी है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं देवरिया और बस्ती में भी बादल बने रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

कानपुर का मौसम

कानपुर में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। औरैया में मौसम का पूर्वानुमान सुबह काले बादल छाए रह सकते है। दिन में बूंदाबादी की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। बांदा जनपद में शुक्रवार सुबह तेज धूप रहने का पूर्वानुमान है। दोपहर में बादल रहेंगे। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह बादल के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान बताया है। उन्नाव में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण मध्य से तेज हवा चलेगी। गरज व चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

अमेठी का मौसम

अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार शुक्रवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।

बलरामपुर का मौसम

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। हवा अधिकतम 54 व न्यूनतम 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। तेज बारिश के साथ आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है।

गोंडा का मौसम

वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तेज धूप होने से गर्मी का असर बढ़ेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव से उमस बढ़ सकती है।

मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 73 प्रतिशत रहेगी।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में एक अक्षर के गलत प्रयोग ने लगा दी ढाई करोड़ की चपत

बागपत का मौसम

बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

सहारनपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सुबह बादल चाल व आंधी आने की संभावना। उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ तापमान में उछाल आने की संभावना, मौसम में आर्द्रता 84 प्रतिशत तक रहेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें