Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather News: यूपी में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, गिरेंगे ओले, क्या लौटेगी कड़ाके की ठंड?, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को बड़े बदलाव की आशंका है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ जाएगी। कानपुर के सीएसए की मौसम वेधशाला में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। हिमालय से बहकर आने वाली उत्तर पश्चिम हवा की गति को माना जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 18 Feb 2024 08:26 AM (IST)
Hero Image
UP Weather News: यूपी में गरज-चमक के साथ गिरेंगे ओले, क्या लौटेगी कड़ाके की ठंड?, IMD

डिजिटल डेस्क, लखनऊ/कानपुर। यूपी में एक बार फिर से मौसम का पलटवार देखने को मिलेगा। बीते दिनों हल्की बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ हो गया था। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप अब कम हो गया है। लेकिन अगले 24 घंटे बाद फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा।

कानपुर का मौसम

कानपुर।दिन में सामान्य से अधिक तापमान का सिलसिला दो दिन बाद टूटने के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर रविवार को दिन में दिखाई दे सकता है। उत्तर-पश्चिमी से बहने वाली हवा की गति भी बढ़ने लगी है। इससे सोमवार के बाद हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने के आसार भी बन रहे हैं।

मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से छत्तीसगढ़ के मध्य भागों तक एक ट्रफ रेखा उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी विदर्भ से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही मध्य असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है। इससे दो दिन बाद तेज हवा के साथ हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने के आसार बन रहे हैं। तब दिन की सर्दी भी एक बार वापस लौट आएगी। 

ये भी पढ़ेंः Mathura News: गीतकार संतोष आनंद के बेटे-बहू का सुसाइड केस; क्राइम ब्रांच ने लगाई एफआर, आखिर क्या रहा आत्महत्या का कारण?

आगरा का मौसम

आगरा। मौसम का पूर्वानुमान है आने वाले एक दो दिन सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं दोपहर में बादल छा सकते हैं। कुछ देर के लिए धूप निकलेगी, दिन का तापमान बढ़ जाएगा। अधिकतम तापमान 29.6 न्यूनतम तापमान 10.6 का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः Agra News: पत्नी के खाना न बनाने से दंपत्ती में हुई लड़ाई पुलिस तक पहुंची, बीवी की इस शर्त पर हुआ समझौता

कल से बदल सकता है मौसम, बरसात की आशंका

मेरठ। मौसम में सोमवार से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 19 से 21 फरवरी तक बरसात होने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हिमालय में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। एनसीआर में तापमान बढ़ने से कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जिससे कहीं-कहीं अच्छी बरसात देखने को मिलेगी। फरवरी में अब तक 20 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें