Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather News: लखनऊ और आसपास के जिलों में कैसा रहेगा आज का मौसम का हाल, पढ़िए यहां ताजा अपडेट

UP Weather Update News In Hindi मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि बुधवार से एक बार फिर पछुआ हवाओं का असर शुरू होगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि आने वाले दिन में बारिश की संभावनाएं अभी बनती नहीं दिख रही हैं।

By Ramanshi MishraEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Mon, 30 Oct 2023 08:20 AM (IST)
Hero Image
UP Weather Update News: दो दिन छाए रहेंगे बादल, पुरवइया बढ़ाएगी सिहरन

जासं, लखनऊ: राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दो दिनों तक मौसम में सिहरन बढ़ाने जा रही है। दो दिनों तक पूर्वी हवाओं का जोर ज्यादातर जिलों में रहेगा। हालांकि बुधवार से एक बार फिर पछुआ हवाओं के चलने से गर्मी बढ़ेगी।

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को पूर्वी हवाएं प्रदेश भर में सक्रिय रहेंगी। इसके चलते लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही भी रहेगी। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 

ये भी पढ़ेंः Agra News: 'एक महीने फोन पर बात, प्यार हुआ तो रहेंगे साथ'; परामर्श केंद्र में अजब-गजब मामला पहुंचने पर कैसे हुई पति-पत्नी में सुलह

रविवार का ये रहा तापमान

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम पर ही रहा। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान आगरा में 34.8 डिग्री और वाराणसी में 33.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश का सबसे कम तापमान बरेली में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ेंः Amangarh Tiger Reserve: गुलदार भाग गया और अमानगढ़ में आ गई एशिया की सबसे छोटी बिल्ली, बाघ की दहाड़ के बीच कर रही चहलकदमी, ये है खासियत

आज से कई जिलों में छाई रहेगी बदली

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बदली छाई रहेगी। प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया जा सकता है।