Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Cabinet Decision: यूपी के इन तीन मंडलों में खोले जाएंगे राज्य विश्वविद्यालय, योगी कैब‍िनेट ने दी हरी झंडी

UP Cabinet Decision देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय गोंडा में स्थापित किया जाएगा। वहीं विंध्याचल मंडल में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मीरजापुर में खोला जाएगा और मुरादाबाद मंडल में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना मुरादाबाद में की जाएगी। इन तीनों राज्य विश्वविद्यालय को खोलने के लिए बजट में 50-50 करोड़ रुपये की धनराशि की पहली किश्त स्वीकृत की जा चुकी है।

By Ashish Kumar TrivediEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Tue, 31 Oct 2023 07:23 PM (IST)
Hero Image
तीन और मंडलों में राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने को योगी कैबिनेट ने दी हरी झंडी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। UP Cabinet Decision:  युवाओं को प्रदेश में ही उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर दिलाने के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया है। अब इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह तेजी से कार्य कर रही है। मंगलवार को तीन और मंडलों में राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने को कैबिनेट ने अपनी हरी झंडी दे दी। जिन मंडलों में यह राज्य विश्वविद्यालय खोले जाएंगे उनमें देवीपाटन, विंध्याचल व मुरादाबाद मंडल शामिल हैं।

देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय गोंडा में स्थापित किया जाएगा। वहीं विंध्याचल मंडल में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मीरजापुर में खोला जाएगा और मुरादाबाद मंडल में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना मुरादाबाद में की जाएगी। इन तीनों राज्य विश्वविद्यालय को खोलने के लिए बजट में 50-50 करोड़ रुपये की धनराशि की पहली किश्त स्वीकृत की जा चुकी है।

इन तीन राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उप्र राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा-चार, धारा-50 एवं धारा-52 तथा अधिनियम की अनुसूची-पांच में संशोधन किए जाने के लिए उप्र राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश वर्ष 2023 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को मंजूरी दे गई है। अब इसे आगे विधानमंडल सत्र में पारित कराया जाएगा। अभी प्रदेश में 19 राज्य विश्वविद्यालय संचालित हैं। इसमें लखनऊ में तीन, प्रयागराज व वाराणसी में दो-दो राज्य विश्वविद्यालय हैं।

यह भी पढ़ें: योगी कैब‍िनेट का बड़ा फैसला- 1.75 करोड़ महिलाओं को दी राहत, इस योजना के तहत मुफ्त द‍िए जाएंगे गैस स‍िलेंडर

वहीं दूसरी ओर मथुरा में एक निजी विश्वविद्यालय के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है। एसकेएस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के संचालन की अनुमति दे दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जल्द संचालक संस्था को संचालन प्राधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में 31 निजी विश्वविद्यालय चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Cabinet Decision: योगी कैब‍िनेट ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति को दी मंजूरी, सरकार ने ल‍िए कई अहम फैसले

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर