Move to Jagran APP

UPSSSC ने घोषित किया वन दरोगा मुख्य परीक्षा का परिणाम, यहां लिस्ट में चेक करें अपना रोल नंबर

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर 2024 तक अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। आयोग ने कट-ऑफ के आधार पर सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक के पद शामिल हैं।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 10 Oct 2024 04:09 PM (IST)
Hero Image
UPSSSC ने घोषित किया वन दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर 2024 तक अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। आयोग ने कट-ऑफ के आधार पर सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक के पद शामिल हैं।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के अनुक्रमांक दर्ज हैं।

लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

कैसे चेक करें परिणाम

  • यूपीएसएसएससी वन दारोगा भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Notice Board में मुख्य परीक्षा वन दरोगा भर्ती रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

701 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

वन दरोगा भर्ती कुल 701 पदों के लिए निकाली गई थी। अब यूपीएसएसएससी की ओर से 701 पदों के सापेक्ष सभी रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें से अनारक्षित के 288 पदों, अनुसूचित जाति (SC) के 160 पदों, अनुसूचित जनजाति (ST) के 20 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 163 पदों और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के 70 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पदों 14 , महिला के 140 पदों, सैन्य वियोजित/  भूतपूर्व सैनिक के 35 पदों, पर नियुक्तियां की गई हैं।

रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक भी जारी

यूपीएसएसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 78.25 प्रतिशत, एससी के लिए 66.25 फीसदी, एसटी के लिए 61.75 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75.25 फीसदी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ 75 फीसदी दर्ज किया गया है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं -  कई बार लखनऊ आए Ratan Tata, हमेश एक ही होटल में ठहरे; मैनेजर ने बताया- खुद ही करते थे अपने कमरे में सारा काम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें