Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSSSC PET 2022: रोडवेज ने पीईटी अभ्यर्थियों के लिए की 6500 बस की व्यवस्था, आसानी से पहुंचेंगे सेंटर्स

UPSRTC make special arrangements for UP PET 2022 उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 15 एवं 16 की पीईटी की परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 6500 बसों की व्यवस्था की है। इनका संचालन शुक्रवार से शुरू है और रविवार देर शाम तक होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 15 Oct 2022 10:29 AM (IST)
Hero Image
UPSRTC make special arrangements for UP PET 2022:

लखनऊ, जेएनएन। UPSRTC make special arrangements for UP PET 2022:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यूपी पीईटी परीक्षा आज से रविवार तक उत्तर प्रदेश के हर जिले में होगी। इस बार पीईटीमें 37.58 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। इनके केन्द्र के नजदीक तक जाने तथा आने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी बड़ी व्यवस्था की है। 6500 बस को इसके लिए लगाया गया है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 आयोजित की जाएगी। पीईटी-2022 के लिए कुल 37,58,209 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की संख्या के लिहाज से यह प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा होगी। परीक्षा को शुचितापूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए शासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और इंतजाम किए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 15 एवं 16 की पीईटी की परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 6500 बसों की व्यवस्था की है। इनका संचालन शुक्रवार से शुरू है और रविवार देर शाम तक होगा। कानपुर मैनपुरी, सीतापुर, बहराइच, मेरठ, प्रयागराज, मुरादाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, इटावा, जौनपुर, वाराणसी, लखनऊ, झांसी, गाजियाबाद, राठ, महोबा, औरैया, बरेली आदि स्थानों पर अधिक संख्या में अभ्यर्थी इसका लाभ भी ले रहे हैं। निगम के अधिकारी और कर्मचारी समस्त बस स्टेशन पर देर रात्रि में और सुबह से पहले अभ्यर्थियों के लिए बसों की व्यवस्था में लगे रहे। करीब 2200 बसों को अभ्यर्थियों की आवश्यकतानुसार संचालित किया गया। निगम के सभी बस स्टेशनों पर पेय जल, प्रसाधन, कैंटीन आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से है। कई जिलों में आवश्यकता के अनुसार बस के मार्ग को डाइवर्ट भी किया गया ताकि समस्त अभ्यर्थी गंतव्य तक समय से पहुंच सकें। आज से अभ्यार्थियों की वापसी की भी व्यवस्था की तैयारी भी निगम कर ली गई है।

परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 1899 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर यह अब तक प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी/एसपी को शासन की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के अलावा आयोग के चार सदस्य भी प्रदेश में भ्रमण कर परीक्षा की निगरानी करेंगे।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें