उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: लखनऊ की धरती पर हुआ शुभांशु शुक्ला का स्वागत, बुलंदशहर हादसे में 9 की मौत
लखनऊ के लाल अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में जोरशोर से स्वागत किया गया। बुलंदशहर में हाइवे पर हुए हादसे में टैक्टर-ट्रॉली सवार 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। उधर विधायक पूजा पाल ने एक बार फिर सपा और अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ के लाल अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में जोरशोर से स्वागत किया गया। बुलंदशहर में हाइवे पर हुए हादसे में टैक्टर-ट्रॉली सवार 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। उधर, विधायक पूजा पाल ने एक बार फिर सपा और अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लखनऊ की धरती पर हुआ शुभांशु शुक्ला का स्वागत
लखनऊ के लाल अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में जोरशोर से स्वागत किया गया। शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पहले से ही मिशन गगनयान और अंतरिक्ष स्टेशन के प्लान बना चुका है। बस हमें उन्हें क्रियान्वित करना है। यह मिशन अंतरिक्ष का स्वर्णिम काल है, जिसमें आप कई सारे सफल प्लान देखेंगे, जब भारत की धरती से कोई भारतीय अंतरिक्ष केंद्र जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले शुभांशु शुक्ला
देश के नए सितारे एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को लखनऊ पहुंचे। सिटी मांटेसरी स्कूल में एक कार्यक्रम के बाद राज्य अतिथि शुभांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पूजा पाल ने सपा पर फिर लगाए गंभीर आरोप
समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित चायल से विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव पर लगातार हमला जारी है। पूजा पाल ने सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के पोषित माफिया और गुंडों से उनकी जान को खतरा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बुलंदशहर हादसे में 9 लोगों की मौत
बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर गांव घटाल के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली सवार 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 50 लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
35 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को यूपी के 15 से अधिक जिलों में मध्यम से झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
फतेहपुर में बारिश का कहर
फतेहपुर में कोतवाली बिंदकी के हरदौली गांव में वर्षा के दौरान कच्ची कोठरी ढह गई। कोठरी की दीवार पर रखे टीन शेड के नीचे सोया पूरा परिवार मलबे में दब गया। कोठरी ढहने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर से बाहर आए और शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया। इसके बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में गृहस्वामी उसकी मां व पत्नी की मौत हो गई है। दंपती के चार बच्चों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।