सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय मेले में यूपी के पर्यटन स्थलों का होगा प्रचार, विभिन्न भाषाओं में मिलेगी जानकारी
सिंगापुर में आयोजित होने वाले आईटीबी एशिया के अंतरराष्ट्रीय यात्रा व्यापार एवं पर्यटन मेले में उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार किया जाएगा। इस मेले में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से पंडाल लगाया जा रहा है जिसके जरिए दुनिया भर से आने वाले लोगों को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही एक दिवसीय रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सिंगापुर में आईटीबी एशिया की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय यात्रा व्यापार एवं पर्यटन मेले में उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार किया जाएगा। 23 से 25 अक्टूबर के बीच मरीना बे सैंड्स पर आयोजित किए जा रहे इस मेले में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से पंडाल लगाया जा रहा है।
इसके जरिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में दुनिया भर से आने वाले लोगों को जानकारी दी जाएगी। विभाग की तरफ से सिंगापुर में एक दिवसीय रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाकुंभ-2025 व बौद्ध पर्यटन सर्किट के माडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही उप्र के पर्यटन स्थलों के बारे में विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित सामग्री भी वितरित की जाएगी।
ये भी पढ़ें -