Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दादी इंदिरा गांधी की जयंती पर वरुण गांधी का इमोशनल ट्वीट

वरुण ने अपनी ट्वीट में लिखा, साहस सभी गुणों में सबसे अहम है क्योंकि बिना साहस के आप किसी भी अन्य गुण का दृढ़ता से पालन नहीं कर सकते।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Mon, 20 Nov 2017 12:25 PM (IST)
Hero Image
दादी इंदिरा गांधी की जयंती पर वरुण गांधी का इमोशनल ट्वीट

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने आज अपनी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उनको नमन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर वरुण गांधी ने उनको एक इमोशनल ट्वीट से नमन किया है। 

इंदिरा के बारे मेें वरुण गांधी का इमोशनल ट्वीट,लिखा-...मिस यू दादी। देश का पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती का आज शताब्दी वर्ष मना रहा है। आज उनके पोते और भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उन्हें ट्वीट कर याद किया। उन्होंने लिखा कि इंदिरा देश की मां थीं।

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी का जन्म वर्ष 1917 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वरुण ने अपनी ट्वीट में लिखा, साहस सभी गुणों में सबसे अहम है क्योंकि बिना साहस के आप किसी भी अन्य गुण का दृढ़ता से पालन नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की ज्योति ने पांचवीं बार जीती इंदिरा मैराथन, पुरुषों में रसपाल चैंपियन

एक ऐसी महिला के लिए जो इस मुल्क की मां थीं। मिस यू दादी। मुझे पता है आप सदा हम पर ऊपर से नजर रखती हैं। वरुण गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की तस्वीर भी शेयर की है।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव ने कहा-भगवान श्रीराम तो सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं

वरुण गांधी से पहले आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की याद में ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी को उनका संरक्षक और गाइड बताया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर